फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Due to bathing in the Ganges while bathing

स्नान करते समय गंगा में डूबी युवती, तलाश जारी

Thu, 04 Nov 2021 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Due to bathing in the Ganges while bathing
देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनहियां कंपनी घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह स्नान करते समय एक युवती गहरे जल में जाने से डूबने लगी। युवती के डूबते समय घाट पर मौजूद उसकी मां और अन्य लोगों ने बचाने की कोशिश किया। इस पर दो महिलाएं डूबने लगी। उनको साड़ी पकड़ाकर बचाया गया, पर युवती साड़ी नहीं पकड़ सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय नाविक और गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विजयपुरा डेरा निवासी तनु मिश्रा (19) पुत्र रमेश प्रसाद मिश्रा अपनी मां और छह अन्य महिलाओं और बालिकाओं के साथ जमुनहियां कंपनी घाट पर स्नान करने आई थी। स्नान करते समय गहरे जल में जाने से वह डूबने लगी। उसे बचाने के लिए साथ आई दो महिलाएं आगे बढ़ी तो वे भी डूबने लगी। अन्य महिलाएं साड़ी फेंक कर बचाने की कोशिश किया। दो महिलाओं को तो बचा लिया गया, पर तनु गंगा में डूब गई। महिलाओं को शोर सुनकर अन्य लोग पहुंचे। लोगों ने स्थानीय मल्लाहों को बुलाकर खोजबीन शुरु कराकर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर देहात कोतवाल विजय चौरसिया कंपनी घाट पर पहुंची। पुलिस स्थनीय गोताखोर और मल्लाहों को बुलाकर खोजबीन करा रहे है। शाम तक युवती का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed