फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drunken husband sets wife on fire on roadside

Mirzapur: सड़क किनारे नशे में पति ने पत्नी को लगाई आग, वो तड़पती रही,बच्चे चीखते-चिल्लाते रहे

Mon, 23 Jan 2023 01:19 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 23 Jan 2023 01:19 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में वासलीगंज चौकी क्षेत्र के बरियाघाट-रैदानी कॉलोनी मार्ग पर नशे में धुत एक व्यक्ति ने बच्चों के सामने पत्नी को आग लगा दिया। आग लगने पर पत्नी तड़पने लगी तो बच्चे चीखने- चिल्लाने लगे। राहगीरों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Drunken husband sets wife on fire on roadside
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मिर्जापुर जिले में वासलीगंज चौकी क्षेत्र के बरियाघाट-रैदानी कॉलोनी मार्ग पर नगरपालिका के कूड़ा निस्तारण केंद्र के सामने सड़क किनारे रविवार  शाम नशे में धुत एक व्यक्ति ने बच्चों के सामने पत्नी को आग लगा दिया। आग लगने पर पत्नी तड़पने लगी। राहगीरों ने आग बुझाया। आक्रोशित लोगों ने पति की पिटाई कर दी। आधे घंटे तक सड़क किनारे लोगों की भीड़ जुटी रही और हंगामा होता रहा। लेकिन वासलीगंज चौकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। एंबुलेंस से महिला को अस्पताल भेजा गया। तब पुलिस वहां पहुंची।

विज्ञापन


वासलीगंज चौकी से 200 मीटर दूर बरियाघाट मार्ग-रैदानी कालोनी मार्ग पर सड़क किनारे नगरपालिका का कूड़ा उठान केंद्र है। उसके सामने दोपहर से लल्लन अपनी पत्नी सबिना (35) और अपने बच्चों के साथ बैठा था। आरोपी पति ने शराब पी रखी थी। उसने शाम को पत्नी से विवाद के दौरान माचिस से उसके कपड़े में आग लगा दी।

विज्ञापन

महिला तड़पती रही, लोग वीडियो बनाते रहे

आग लगने से पत्नी जलने लगी। बच्चे चीखने- चिल्लाने लगे। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने आग बुझा कर एंबुलेंस को फोन किया। तब तक लोगों की भीड़ लगी रही। आक्रोशित लोगों ने आरोपी पति की पिटाई कर दी। सरेराह घटना के चलते लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान इलाज के लिए ले जाने के बजाय लोग वीडियो बनाने में भी व्यस्त रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से झुलसी महिला को अस्पताल भेजा गया। तब पुलिस आई और भीड़ को हटाया। घटना के बाद भी कोई पुलिसकर्मी महिला के साथ अस्पताल नहीं पहुंचा। जलाने वाले पति के साथ ही एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टर ने महिला का इलाज किया। डॉ. विशाल ने बताया कि पीठ सात प्रतिशत जली है। दोनों से चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

बड़ी पुत्री साबिया ने बताया कि पिता ने शराब पी रखी थी और माचिस से मां की साड़ी में आग लगा दिया। उसका यह भी कहना था कि पिता सारा सामान बेच चुका है। उनके पास घर नहीं है। सभी लोग घूम-घूम कर जीवनयापन करते हैं। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी ने विवाद किया था। उसी में पत्नी जली है। ज्यादा नहीं जली है। ठीक हालत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed