{"_id":"6124db0c8ebc3e79df33b3e6","slug":"drunked-man-damaged-god-statue-in-temple-after-dispute-with-pujari-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: पुजारी से विवाद के बाद युवक ने मंदिर में क्षतिग्रस्त की प्रतिमा, नशे में था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: पुजारी से विवाद के बाद युवक ने मंदिर में क्षतिग्रस्त की प्रतिमा, नशे में था आरोपी
Tue, 24 Aug 2021 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 24 Aug 2021 05:12 PM IST
सार
नशे में धुत शराबी ने पुजारी से विवाद के चलते भगवान बामन की प्रतिमा को खंडित किया। फिलहाल आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के जलाशय स्थित पर्वत शिखर पर विद्यमान भगवान बामन की सवा फीट ऊंची प्रतिमा को एक युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। युवक शराब के नशे में था, उसने पुजारी से विवाद किया था।
विज्ञापन
प्राचीन प्रतिमा का हाथ व पैर सहित अन्य कई हिस्सा खंडित हो गया। पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ना चाहा तो अंधेरे का लाभ उठाकर नशे की हालत में युवक भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस रात भर युवक की तलाश करती रही लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। मंगलवार की सुबह मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। युवक के परिजन नई मूर्ति स्थापित कराने के लिए ग्रामीणों और पुलिस की पंचायत में मान मनौवल कर मामला हल करने में जुटे रहे, लेकिन आस्थावान श्रद्धालुओं में घटना को लेकर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन