{"_id":"616b166974d2ba0ec618dc10","slug":"drunk-father-left-three-year-old-child-in-dussehra-fair-police-introduced-him-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: दशहरे के मेले में बच्चे को भूल आया पिता, पी रखी थी शराब, पुलिस ने मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: दशहरे के मेले में बच्चे को भूल आया पिता, पी रखी थी शराब, पुलिस ने मिलवाया
Sat, 16 Oct 2021 11:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले के देहात क्षेत्र के जमुनहियां में दशहरा के मेले में शुक्रवार की शाम बिछड़े तीन वर्षीय बच्चे को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपराडाड़ पुरानी लाइन निवासी मिता देवी पत्नी अमृतलाल ने शनिवार की सुबह थाने में तहरीर दी कि उसका तीन वर्षीय पुत्र रितेश शुक्रवार की शाम को घर से जमुनहिया रोड पर आ गया था। जो मेले की भीड़ में कहीं भटक गया, तलाश की गई लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर रितेश की खोजबीन शुरू की। मामले में एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने देहात कोतवाल विजय चौरसिया को बच्चे को खोजने के लिए टीम लगाने का निर्देश दिया। पुलिस की सक्रियता से गुमशुदा बच्चा गंगाउत स्थित महताब ईंट भट्ठे के पास से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बच्चे को परिजनों के हवाले किया। रितेश को सुकशल पाकर बालक के माता-पिता सहित स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा किया। देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि बालक का पिता शराब का सेवन किया था। वह मेले में बालक को लेकर आया था। बालक मेले में भटक गया।
विज्ञापन