{"_id":"60bc6d158ebc3e202717031a","slug":"drunk-father-killed-his-son-by-hitting-him-with-a-shovel-in-mirzapur-and-run-away-family-members-do-nothing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में नशे ने ले ली जान: पिता ने फावड़े से प्रहार कर बेटे को मार डाला, देखते रह गए घर वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में नशे ने ले ली जान: पिता ने फावड़े से प्रहार कर बेटे को मार डाला, देखते रह गए घर वाले
Sun, 06 Jun 2021 12:08 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:08 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले के आही गांव के चंद्रशेखर (30) व उसके पिता सुक्खु राम के बीच बीती रात मारपीट हो गई। परिजनों के अनुसार दोनों लोग शराब के नशे में आपसी पारिवारिक बातों को लेकर उलझे थे।
विज्ञापन
मौके से बरामद फावड़ा (फाइल)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में बीती रात पिता ने अपने ही बेटे को फावड़े से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ चौकी अंतर्गत आही गांव की है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय चंद्रशेखर का उसके पिता सुक्खु राम से शनिवार की रात को विवाद हो गया।
विज्ञापन
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट करने लगे। घर वाले दोनों को अलग करने की कोशिश में जुटे लेकिन असफल साबित हुए। इस दौरान पिता ने फावड़े से पुत्र के सिर पर वार कर दिया। जब तक लोग समझ पाते फावड़े के वार से चंद्रशेखर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मारपीट की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजन व पड़ोसी घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बेटे की मौत की सूचना पर पिता गांव से फरार हो गया। परिजनों के मुताबिक दोनों शराब के नशे में पारिवारिक विवाद को लेकर भिड़े थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि फरार आरोपी पिता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन