फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drizzle with strong wind

तेज हवा के साथ बूंदाबांदी

Sun, 13 Mar 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sun, 13 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Drizzle with strong wind
शनिवार को मौसम बिगड़ जाने से बारिश हुई। बारिश समाप्त होने के बाद वाहनों से जाते लोग। - फोटो : mirzapur
मौसम का मिजाज बदलने से एक बार फिर जनपद के किसानों को पसीने छूटने लगे हैं। शनिवार की दोपहर बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से जहां एक ओर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल लोट गई, वहीं पूरे दिन भगवान भास्कर लूका-छिपी करते रहे।
विज्ञापन


चानक मौसम का रूख बदलने से जहां गेहूं के पौधे में दाने पड़ने की कम संभावना है, वहीं किसानों की दलहनी और तिलहनी की फसल चौपट होने के कगार पर है। शनिवार दोपहर बाद अचानक मौसम के यू टर्न लेने से किसान सिर पर हाथ रखकर बैठ गए। तेज हवा के साथ हुई बारिश से दलहनी व तिलहनी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन



किसान दलहनी और तिलहनी की खेती कर फसल खलिहान तक पहुंचा चुके हैं, शनिवार को दोपहर बाद से हुई बूंदाबांदी के चलते किसानों को चिंता सताने लगी है। मौसम का रूख बदलने से जहां गेहूं के पौधे में दाने पड़ने की कम संभावना है, वहीं दलहनी और तिलहनी की फसल चौपट होने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान नवंबर और दिसंबर माह से लेकर अब तक अपने खून पसीने की कमाई को लगकार फसल को तैयार किए थे, किसानों को उम्मीद बंधी थी कि अच्छी पैदावार हो जाएगी मौसम बिगड़ने से किसानों के उम्मीदों पर पानी फिरता नजर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed