फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver's body found in auto under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में आटो में मिला चालक का शव

Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Driver's body found in auto under suspicious circumstances
कटरा कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया टोला मोहल्ले में सोमवार को दोपहर में आटो के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मोहल्ले वालों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कटरा कोतवाली पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की। इसके बाद उसकी शिनाख्त 44 वर्षीय अशोक पांडेय पुत्र अमरनाथ पांडेय निवासी गैपुरा विंध्याचल के रूप में हुई। इस दौरान पुलिसक ो यह भी पता चला कि वह ऑटो चालक है और कल से घर नहीं पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भैंसहिया टोला के पास सोमवार को दोपहर में खड़ी एक आटो से दुर्गंध आने पर लोग पास पहुंचे तो देखा कि उसमें एक व्यक्ति का शव पड़ा है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को आटो से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचवाकर शिनाख्त में जुट गई। दो घंटे बाद उसकी शिनाख्त 44 वर्षीय अशोक पांडेय पुत्र अमरनाथ पांडेय निवासी गैपुरा विंध्याचल के रूप में हुई। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अशोक आटो चालक थे। वे रविवार की रात से घर नहीं पहुंचे हैं। उनकी खोजबीन की जा रही थी। इस बीच सूचना मिली कि आटो में शव मिला है। जिसके बाद वे शिनाख्त करने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। आटो में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। कटरा कोतवाल नवीन तिवारी ने बताया कि ऑटो में शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed