{"_id":"60cdac7d8ebc3ecc084c786b","slug":"driver-died-in-accident-by-auto-collided-in-truck-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: ट्रक में ऑटो घुसने से चालक की मौत, सवारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: ट्रक में ऑटो घुसने से चालक की मौत, सवारी घायल
Sat, 19 Jun 2021 02:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:06 PM IST
सार
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहन दास पुर निवासी ऑटो चालक सवारी लेकर जा रहा था। इसी बीच रात में ऑटो ट्रक के पीछे घुस गया।
विज्ञापन
ट्रक में घुसा ट्रक.
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास शुक्रवार की देर रात खड़े ट्रक में एक अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहन दास पुर निवासी ऑटो चालक शिनय चौबे(20) पुत्र सुभाष चौबे एक सवारी को लेकर देर रात उसे छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में कछवां थाना क्षेत्र के कटका पड़ाव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे ऑटो चालक शिनय चौबे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ऑटो सवार राजू शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा निवासी (वाराणसी) घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना कछवां पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऑटो चालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन