फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Drinks were affected trains , intercity Rd

जाम से प्रभावित हुईं ट्रेनें, इंटरसिटी रद्

Wed, 13 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Wed, 13 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drinks were affected trains , intercity Rd
इलाहाबाद जनपद के भीरपुर-मिर्जापुर मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे के दौरान पांच लोगाें की मौत होने की जानकारी मिलतेे ही नाराज ग्रामीणाें ने भीरपुर गांव के पास सड़क एवं रेल लाइन को जाम कर दिया इससे सड़क और रेल लाइन पर परिचालन ठप हो गया। ट्रेनें जहां तक खड़ी हो गईं। ग्रामीणाें के नाराजगी को देखते हुए रेल अधिकारियाें ने विंध्याचल से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी को रद्द कर दिया।
विज्ञापन


करछना भीरपुर मिर्जापुर मार्ग पर एक निजी बस साइकल सवार को बचाने के चक्कर में बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के दौरान बस में सवार चार यात्रियाें की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी देने के बावजूद सहायता में देरी पर ग्रामीण नाराज हो गए और भीरपुर गांव के पास सड़क तथा रेल लाइन को जाम कर दिया।
विज्ञापन


परिचालन ठप होने से अधिकारियाें में हड़कंप मच गया। विंध्याचल से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का निरस्त कर दिया गया जबकि महानगरी एक्सप्रेस विरोही में, महानंदा मिर्जापुर में, जोगबनी आनंद विहार विंध्याचल में, सियालदह अजमेर मेजा में,  आनंद विहार कोलकाता करछना में, मुंबई मेल नैनी में समेत आदि स्थानाें पर खड़ी रहीं। इस दौरान खाना एवं पानी नहीं मिलने पर समस्त ट्रेनाें के यात्रियाें ने हंगामा किया। दो बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ जाम चार बजकर 15 मिनट तक चला। इससे धूप में खड़ी ट्रेनों के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed