फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dress the helmet and give flowers to the petrol driver

हेलमेट पहन कर पेट्रोल भराने वाले को फूलों से नवाजा

Sat, 17 Jun 2017 12:17 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sat, 17 Jun 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dress the helmet and give flowers to the petrol driver
हेलमेट पहना, अच्छा क‌िया
 नो हेलमेट नो पेट्रोल का शुभारंभ शुक्रवार को रामबाग पेट्रोल पंप से पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने फीता काट कर किया। इस दौरान हेलमेट लगा कर पेट्रोल लेने पहुंचे वाहन चालकों से हाथ मिला कर नियमों का पालन करने के लिए बधाई दिया। उन्हें गुलाब का फूल भी भेंट किया।   
विज्ञापन

     शुभारंभ के समय लोगों को बताया गया कि हेलमेट लेकर ही पेट्रोल भराएं। एसपी द्वारा हेलमेट पहने लोगों को फूल भेंट करना चर्चा का विषय रहा। शुभारंभ के बाद कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गया। जिसमें पेट्रोल पंप मालिक व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी ने पुलिस अधीक्षक के अनोखे पहल की प्रसंशा करते हुए कहा कि शुरुआत तो अच्छी है लेकिन इसे सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाएं। एडीशनल एसपी हफीजुर रहमान ने इस मौके पर अपने यातायात अनुभव को उपस्थित लोगों से साझा किया। कहाकि जब पुलिस यातायात का पालन कराने के लिए वाहनों की चेकिंग करती है तो लोग नाराज होते हैं, लेकिन इसके पीछे पुलिस की मंशा क्या होती है, इसके बारे में कोई नहीं सोचता है। पुलिस लोगों की जान की सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाती है,
विज्ञापन


  ताकि लोग नियम का पालन करते हुए हेलमेट पहन कर अपने जीवन को सुरक्षित कर सकें। अंत में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि हेलमेट किसी चालक के लिए कितना महत्वपूर्ण है यह दुर्घटना होने पर पता चलता है।  हेलमेट तो बिना कहे सभी को ले लेना चाहिए। एसपी ने इस अनोखे पहल का श्रेय अपने गुरु समान रहे वाराणसी के एक पुलिस अधिकारी को दिया। उन्होंने बताया कि सुबह नौ  से शाम छह बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा जो 15 दिनों के लिए होग उसके बाद बीच बीच में इसे लागू किया जाता रहेगा।  इसके पीछे मुख्य् उद्देश्य अधिक से अधिक हेलमेट का प्रयोग करना बताया। कार्यक्रम का संचालन सीओ सिटी संजय सिंह ने किया। इस दौरान यातायात प्रभारी,शहर कोतवाल, कटरा कोतवाल श्रीकांत राय, आरआई  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed