{"_id":"602be34f8ebc3ee91e1cba14","slug":"dream-will-come-true-only-with-eternal-will-yogeshwar-mirzapur-news-vns5750217169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनन्त इच्छाशक्ति से ही सपना होगा साकार: योगेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनन्त इच्छाशक्ति से ही सपना होगा साकार: योगेश्वर
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री की अभ्युदय योजना के तहत मंगलवार को वसंत पंचमी पर एएस जुबली इंटर कालेज में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कक्षा का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य निजामुद्दीन ने मंडलायुक्त को स्मृति चिह्न भेंट किया।
मंडलायुक्त ने उपस्थित प्रतियोगी छात्र-छात्राओं से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कहा कि किसी भी सपने को साकार करने के लिये अनन्त इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है। अभ्युदय योजना के प्रथम लेक्चरर के रूप में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के मेधावी छात्रों को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने इस योजना का शुभारंभ किया है। किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए शार्टकट का प्रयोग नहीं करना चाहिए। जिस सोच के लिये आए हैं उसमें मन लगाकर मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि कोचिंग में अभ्यर्थियों को सहजता के साथ गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री मिल सके, इसके लिए राज्य स्तर पर ई-लर्निग कंटेंट प्लेटफार्म बनाया गया है। इस प्लेटफार्म पर विभिन्न अधिकारियों की ओर से परीक्षा की तैयारी से संबंधित सामग्री, पुस्तकों को लेकर मार्गदर्शन मिलता रहेगा। वीडियो भी अपलोड किया जाएगा तथा लाइव सेशन एवं सेमीनार भी आयोजित किए जाएंगे। ई-लर्निंग प्लेटफार्म पर छात्र अपनी जिज्ञासाएं एवं प्रश्न भी डाल सकेंगे। कार्यक्रम में राजेंद्र तिवारी, उप निदेशक समाज कल्याण केएल गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र दूबे के अलावा अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहेें।