{"_id":"62757305025eb10d8261a041","slug":"double-engine-government-schemes-should-reach-every-beneficiary-mirzapur-news-vns6521836113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाएं डबल इंजन सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाएं डबल इंजन सरकार की योजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पं. दीनदयालपुरम कॉलोनी बरौधा कचार स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित बैठक में प्रदेश के तीन मंत्रियों ने जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों को कर्तव्यों के पालन की नसीहत दी। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक लाभार्थी तक डबल इंजन की सरकार की योजनाएं पहुंचाएं। ताकि जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
इससे पहले पार्टी कार्यालय में मुख्य अतिथि पंचायती राज मंत्री व विंध्याचल मंडल प्रभारी भूपेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.दया शंकर मिश्र दयालु एवं कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही का भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने जिला के सभी जनप्रतिनिधियों व जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं मंडल के अध्यक्षों का परिचय प्राप्त करने के बाद भूपेंद्र चौधरी ने सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों को डबल इंजन की सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अपने जनपद के प्रत्येक घर में पहुंचाने में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान जनप्रतिनिधि सुनकर तत्काल समाधान कराने के लिए संबंधित अधिकारी से बात करें। दयाशंकर मिश्र दयालु व सुरेश राही ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और पार्टी पदाधिकारियों से सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने सहयोग का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने किया। इसके पूर्व अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह), जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, पूर्व विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालेंदु मणि त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव व धनेंद्र पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी दिलीप पटेल, क्षेत्रीय मंत्री काशी गुलाब पासी, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दूबे, अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, विपुल सिंह, निर्मला राय, श्याम सुंदर केसरी आदि मौजूद रहे।