फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   doctor sonelal patel jubilee celebration in mirzapur

स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाई जाएंगी डा. सोनेलाल पटेल की जयंती

Wed, 01 Jul 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
doctor sonelal patel jubilee celebration in mirzapur
मिर्जापुर। अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 71वीं जयंती दो जुलाई को मनाई जाएगी। उनकी जयंती को अपना दल एस कार्यकर्ता स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाएंगे। पार्टी पदाधिकारी डॉ. सोनेलाल पटेल के पुराने मित्रों को सम्मानित भी करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते पार्टी नेतृत्व ने इस बार लखनऊ के बजाय प्रदेश के हर जनपद में स्वाभिमान दिवस मनाने का फैसला लिया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे एवं वंचितों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले अपने आदर्श डॉ. सोनेलाल पटेल जी के जीवन पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

शाम चार बजे पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल फेसबुक लाइव के जरिए पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी और अपने पिता डॉ. सोनेलाल पटेल के बताए रास्ते पर चलते हुए किसानों, शोषितों, वंचितों एव पिछड़ों के उत्थान के लिए पार्टी द्वारा समय-समय पर सड़क से लेकर संसद तक उठाए गए महत्वपूर्ण विषयों से भी कार्यकर्ताओं एवं जनता को अवगत कराएंगी। यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता राजेश पटेल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed