{"_id":"5ebace6b8ebc3e90835dda3f","slug":"dm-reviewed-preparations-for-migrant-workers-mirzapur-news-vns524584995","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की प्रवासी श्रमिकों के लिए हुई तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की प्रवासी श्रमिकों के लिए हुई तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को प्रवासी श्रमिकों के आगमन को लेकर हुई तैयारियों की डीएम ने समीक्षा की। 14 व 15 मई को प्रवासी श्रमिकों को लेकर जनपद में स्पेशल ट्रेन से पहुंचेंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक ट्रेन सूरत से 13 मई को रात्रि 20.30 बजे प्रस्थान कर जिले में 14 मई को 15.00 बजे पहुॅंचेगी। दूसरी ट्रेन 14 मई को 11.30 बजे प्रस्थान कर 15 मई को सुबह छह बजे मिर्जापुर पहुॅंचेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले ट्रेन से प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह जनपद में भेजने जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर मंडलवार नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगार काउंटर बनाये गये हैं। उस काउंटर पर जिस अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गई वे यथास्थान पर समय से पहुंच कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले प्रवासियों को उतारकर परिवहन निगम की बसों द्वारा गृह जनपदों में भेजा जायेगा। कहा कि इन ट्रेन से प्रवासियों का अलग-अलग बसों से निर्धरित जनपदों में भेजने हेतु अधिकारियों को लगाया गया है। कहा कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारीगण नियम समय से 01 घंटे पूर्व अपने ड्यूटी पर पहुॅंच जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिय मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह नोडल अधिकारी के रूप में रहेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
श्रमिकों को भेजा घर
लालगंज। राजमार्ग सात पर स्थित बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में मंगलवार को बाहर से आने वाले श्रमिकों का रेला उमड़ पड़ा। यह देखते हुए उपजिलाधिकारी ने पंजिकरण टेबल और चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ा दिया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनको परिवहन निगम की बस से घर भेजा गया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह से ही राजमार्ग के शेल्टर होम पर भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ को देखते हुए उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद ने चिकित्सकों की संख्या बढ़ा दिया। चिकित्सकों ने 850 श्रमिकों का दोपहर दो बजे तक स्वास्थ्य का परीक्षण किया। सबसे अधिक छानबे, मड़िहान,सदर के श्रमिक है। तहसीलदार अरूण कुमार गिरि ने भीड़ को संभालते हुए कहा कि सोशल डिस्टेंस बनाएं रखने की जरूरत है। डाक्टरों की टीम का नेतृत्व कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा संजय सिंह ने बताया कि चार चिकित्सकों की टीम लालगंज में डा एसपी सिंह,डा अशोक यादव,ज्योति,शिल्पी और एक बरौधा की टीम में डाक्टर संदीप सिंह भी दोपहर बाद कमाईदारों के स्वास्थ्य परीक्षण में लगे रहे।