फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divyang, who begged together, raped the girl

साथ में भीख मांगने वाले दिव्यांग ने ही बालिका से किया दुष्कर्म

Mon, 11 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Divyang, who begged together, raped the girl
मिर्जापुर। काली खोह पहाड़ी पर सड़क किनारे झाड़ियों में शनिवार की देर शाम गंभीर अवस्था में मिली सात वर्षीय बालिका के मामले का पुलिस ने दूसरे दिन खुलासा किया। बालिका के साथ भीख मांगने वाले दिव्यांग ने ही नशे में दुष्कर्म किया था। पकड़े जाने के डर से उसने बालिका को जान से मारने का प्रयास किया। रविवार को पुलिस ने आरोपी को कालीखोह गेट के पास से गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में किया।
विज्ञापन

बालिका को जब सीएचसी से जिला महिला अस्पताल लाया गया तो एएसपी सिटी ने उससे बात की। उसने अपनेे माता-पिता के बारे में बताया। एएसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ सिटी प्रभात राय, विंध्याचल पुलिस और स्वाट टीम छानबीन में जुटी। बालिका की माता से मिलने पर उसने बताया कि पुत्री परिचित रामबाबू मुसहर (28) निवासी सबेसर दद्दा की पहाड़ी घमहापुर विंध्याचल के साथ भीख मांगने निकली थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कालीखोह गेट से गिरफ्तार किया। रामबाबू ने पूछताछ में बताया कि परिचित होने के कारण बालिका उसे मामा बोलती थी। पहाड़ी पर लाकर उसने दुष्कर्म किया। उसका अपराध पकड़ा न जाए इसिलए उसने दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास किया। बालिका को मरा समझ चला गया। पुुलिस ने आरोपी रामबाबू के खिलाफ दुष्कर्म की गंभीर धारा और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed