फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Divisional Commissioner

मण्डलायुक्त

Thu, 23 Sep 2021 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों के साथ ही आम जन से जुड़ी सुविधाओं व सरकारी योजनाओं की समीक्षा हुई। स्वास्थ्य सुविधाओं व सेवाओं में कमी मिलने पर मंडलायुक्त ने मिर्जापुर और भदोही के सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक सेतु के विकास कार्यों में प्रगति न कर पाने तथा मंडलीय समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का आदेश दिया। विद्युत विभाग की समीक्षा में भदोही के घोसिया क्षेत्र में विद्युत पोल व तारों को सुव्यवस्थित करने के साथ ही वहां के सहायक अभियंता के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। भदोही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की मिल रही शिकायतों पर भी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

मंडल के तीनों मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रभावी समीक्षा न किए जाने के कारण रैंकिंग प्रभावित होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करने के दौरान टीकाकरण में लापरवाही बरतने एवं खराब प्रगति पर मुख्य चिकित्साधिकारी मिर्जापुर व भदोही को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। गोल्डेन कार्ड, आयुष्मान भारत, पुरुष नसबंदी, कोविड वैक्सीनेशन एवं एंबुलेंस की टाइमिंग को ठीक करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर मंडलायुक्त नें प्राथमिकता एवं कर्तव्य परायणता की भावना से सेवा करने को कहा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने अधिशाषी अभियंता आवास विकास परिषद को 15 दिन के अंदर तीन प्राथमिक स्वास्थ केंद्र निर्माण में अपेक्षित प्रगति रिपोर्ट न देने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ संगठन और यूनिसेफ के समन्वयकों द्वारा स्वास्थ, पोषण, आंगनबाड़ी कार्यक्रम, आशाकार्यकत्री, बच्चों का संपूर्ण विकास, ओआरएस, ई-कवच, एनआरसी, वीएचएनडी आदि बिंदुओ पर पावर प्वाइंट द्वारा विकास एवं स्वास्थ कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया गया। मंडलायुक्त ने आशाओं का भुगतान, डाक्टरों की उपस्थिति, सेनेटाइजेशन एवं साफ-सफाई, वायरल डेंगू मलेरिया सहित आदि स्वास्थ मुद्दों पर अविलंब प्रभावी कदम उठाने को कहा। उन्होनें स्वास्थ, पोषण एवं चाइल्ड प्रोटेक्शन के दृष्टिगत कहा कि जिंदगी और स्वास्थ के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इन बिंदुओं पर तीनों मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 30 सितंबर तक के स्टे्टस को एक अक्तूबर को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को माह में एक बार बैठककर स्वास्थ्य संबंधी विविध घटकों पर आपस में 30 मिनट का रिव्यू करने का निर्देश दिया। मनरेगा, पंचायती राज एवं आईसीडीएस के कन्वर्जेंस के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य को तीव्र गति से कराने को कहा। बैठक में तीनों जिलों के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
त्योहारों में अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र तथा पुलिस उप महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने गृह विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्योहारों में अशांति फैलाने पर सख्त कार्रवाई होगी। महिलाओं, बच्चों, पिछड़े वर्गों के प्रति होने वाले अपराध को सर्वोच्च संवेदशीलता से लेते हुए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया। गर्ल्स इंटर एवं डिग्री कालेज में अध्यापन शुरू होने के दृष्टिगत पुलिस के एंटी रोमियो को एक्टिवेट करने का भी निर्देश दिया।
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भू माफिया एवं गुंडों पर कड़ी विधिक एवं न्यायिक कार्रवाई करने को कहा। सोनभद्र जिले से लगे अंतराज्यीय सीमा तथा शास्त्री ब्रिज पर रात 12 से सुबह चार बजे के बीच ओवरलोडिंग एवं अवैध गाड़ियों की गंभीरता से चेकिंग कर संभागीय परिवहन अधिकारी को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। अंत में मंडलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को जन शिकायतों को तत्परता के साथ निस्तारण कर विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुये पूर्ण मनोयाग से कार्य करने को कहा।
15 दिन में नहीं बनी सड़क तो एसई जल निगम पर होगी कार्रवाई
आगामी नवरात्रि मेला को ध्यान में रखते हुए शहर की सड़कों खासकर जाह्नवी होटल से इमामबाड़ा तक 15 दिन के अन्दर वाहन चलाने लायक सड़क नहीं बनी तो अधीक्षण अभियन्ता जल निगम के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नर ने शारदीय नवरात्रि मेला के दृष्टिगत विन्ध्याचल के आस पास की सड़कों, शिवपुर से रामेश्वरम एवं रामगया घाट तक तथा रेलवे अंडर पास की सड़क को लोक निर्माण विभाग द्वारा मेले के पहले ठीक कराने का निर्देश दिया।

हाईस्कूल विद्यालय को लिया गया गोद
मंडलायुक्त ने भदोही में पिछले दिनों एक प्राथमिक विद्यालय को गोद लिया था। इस बैठक में एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं एक हाईस्कूल विद्यालय को गोद लेने की इच्छा जताई। अध्यापकों की शत प्रतिशत उपस्थिति एवं सेवानिवृत्ति शिक्षकों के अविलंब सुचारू भुगतान का भी इस दौरान निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed