{"_id":"612d222a8ebc3e7a037bd0c9","slug":"divaidar-se-takaraakar-baik-savaar-kee-maut-mirzapur-news-vns608847178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहरवार सर्रोई के पास सोमवार की शाम को गैपुरा की ओर से आ रहा बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, तब तक उसकी मौत हो हो गई। पुलिस उसे मंडलीय अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी राजेश कुमार (30) पुत्र रंगलाल सोमवार को अपनी ममेरी बहन के यहां विजयपुर में तेरहवीं के भोज में शामिल होने गया था। वहां पर किसी बात से नाराज होकर बिना भोजन किए ही बाइक लेकर घर के लिए निकल गया। वह कलना गहरवार सर्रोई गांव के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था। हादसा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना देकर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुुलिस युवक को लेकर मंडलीय अस्पताल आई। जहां डाक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक लखनऊ में रेल विभाग में नौकरी करता था। शनिवार को वह घर आया था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। घटना की सूचना होते ही विजयपुर रिस्तेदारी व घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ममता अपनी दो वर्षीय पुत्री श्रेया के साथ रह-रह कर बेहोश हो जा रही थी। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल था।