{"_id":"571bc0a64f1c1b98788b49cf","slug":"district-planning-committee-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 अरब से खींचा विकास का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 अरब से खींचा विकास का खाका
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सभागार में भूमि विकास, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास राज्य मंत्री जगदीश सोनकर की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक हुई। इसमें बीएसए के नहीं मौजूद रहने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला योजना की बैठक में पेयजल समस्या का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने बैठक में गांवों में व्याप्त पेयजल समस्या के निराकरण की मांगा की। राज्यमंत्री ने बताया कि राज्य संसाधनों के रूप में 39.031 अरब का खर्च सरकार की ओर से निर्धारित है। इसमें से सबसे अधिक 22 फीसदी राशि 8839 लाख का खर्च स्पेशल कम्पोनेंट प्लान/ ट्राइबल सब प्लान के लिए रखा गया है।
राज्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य के प्रति जागरूक रहें। ताकि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे। बैठक में रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य को प्राथमिकता देते हुए मत्स्य विकास के लिए 4.80 लाख, दुग्ध विकास के लिए 209.51 लाख, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 484.70 लाख, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लिए 5838.25 लाख, खादी एवं ग्रामोद्योग के लिए 44.09 लाख, आईडब्ल्यूएमपी के लिए 186.98 लाख सहित कुल 6768.33 लाख खर्च प्रस्तावित है।
बाल विकास पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि सपा सरकार आम जनता तथा किसानों के हित में कार्य कर रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जिला कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने बताया कि कहा कि पशुपालन कार्यक्रम के तहत 136.34 लाख तथा नवीनीकरण कार्यों हेतु 616.42 लाख का परिव्यय प्रस्तिावित है।
विज्ञापन
उन्होंने डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामों में सीसी रोड और केसी निर्माण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2016-17 में निर्माण हेतु कुल 710 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क एवं पुल कार्यक्रम के तहत 2890.16 लाख का परिव्यय है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, एसपी अरविंद सेन, सदस्य वसीम अहमद, अनुराग सिंह आदि रहे। उधर प्रभारी मंत्री जगदीश सोनकर ने शनिवार को मझवां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवजी सोनकर के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के मौत पर गहरा शोक जताया। इस दौरान लोगों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।