फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District Planning Committee Meeting

39 अरब से खींचा विकास का खाका

Sun, 24 Apr 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sun, 24 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
District Planning Committee Meeting
जिला योजना समिति की बैठक
जिला पंचायत सभागार में भूमि विकास, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास राज्य मंत्री जगदीश सोनकर की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक हुई। इसमें बीएसए के नहीं मौजूद रहने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला योजना की बैठक में पेयजल समस्या का मुद्दा छाया रहा। सदस्यों ने बैठक में गांवों में व्याप्त पेयजल समस्या के निराकरण की मांगा की। राज्यमंत्री ने बताया कि राज्य संसाधनों के रूप में 39.031 अरब का खर्च सरकार की ओर से निर्धारित है। इसमें से सबसे अधिक 22 फीसदी राशि 8839 लाख का खर्च स्पेशल कम्पोनेंट प्लान/ ट्राइबल सब प्लान के लिए रखा गया है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य के प्रति जागरूक रहें। ताकि योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे। बैठक में रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य को प्राथमिकता देते हुए मत्स्य विकास के लिए 4.80 लाख, दुग्ध विकास के लिए 209.51 लाख, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लिए 484.70 लाख, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के  लिए 5838.25 लाख, खादी एवं ग्रामोद्योग के लिए 44.09 लाख, आईडब्ल्यूएमपी के लिए 186.98 लाख सहित कुल 6768.33 लाख खर्च प्रस्तावित है।
विज्ञापन


बाल विकास पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने कहा कि सपा सरकार आम जनता तथा किसानों के हित में कार्य कर रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जिला कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने बताया कि कहा कि पशुपालन कार्यक्रम के तहत 136.34 लाख तथा नवीनीकरण कार्यों हेतु 616.42 लाख का परिव्यय प्रस्तिावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामों में सीसी रोड और केसी निर्माण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2016-17 में निर्माण हेतु कुल 710 लाख का परिव्यय प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क एवं पुल कार्यक्रम के तहत 2890.16 लाख का परिव्यय है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, एसपी अरविंद सेन, सदस्य वसीम अहमद, अनुराग सिंह आदि रहे। उधर प्रभारी मंत्री जगदीश सोनकर ने शनिवार को मझवां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवजी सोनकर के आवास पर पहुंचकर उनकी माता के मौत पर गहरा शोक जताया। इस दौरान लोगों ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed