फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District panchayat president nomination today

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन आज

Fri, 01 Jan 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 01 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
District panchayat president nomination today
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन एक जनवरी को कड़ी सुरक्षा  में होगा। कलेक्ट्रेट परिसर के साथ-साथ पूरा कचहरी परिसर मजिस्ट्रेटों की कड़ी निगरानी में रहेगा। नामांकन के मद्देनजर अस्पताल तिराहा, रमईपट्टी तिराहा और पेट्रोल पंप तिराहा वाले मार्गों पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है। जबकि कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग कर दी गई है। नामांकन पूर्वाह्न 11 से अपराह्न तीन बजे तक होगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार सिंह ने चार मजिस्ट्रेट और दो तहसीलदार को तैनात किया है। जो पूरे नामांकन के दौरान चौकस निगाह रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने जिला मजिस्ट्रेट  का न्यायालय कक्ष के अंदर तथा बाहर बरामदा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रविरंजन,  संपूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर में एसडीएम लालगंज दिवाकर सिंह, रमईपट्टी तिराहा 


से टीवी अस्पताल तिराहे तक एसडीएम चुनार अवधेश मिश्रा और तहसीलदार चुनार  चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी तथा पेट्रोल पंप तिराहे से टीबी अस्पताल तक एसडीएम  मड़िहान जैनेद्र सिंह, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed