फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   District number one in the state in PM Awas

पीएम आवास में प्रदेश में जिला नंबर एक पर

Wed, 23 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
District number one in the state in PM Awas
मिर्जापुर। जिले को पीएम आवास प्लस योजना में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। जिले ने लक्ष्य के सापेक्ष 105 प्रतिशत आंवटन कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को जारी रैंकिंग में यह उपलब्धि हासिल की गई।
विज्ञापन

जिला इधर एक वर्ष से विकास कार्यों में प्रदेश में चर्चित हो रहा है। कभी मनरेगा में तो कभी एनआरएलएम में अब पीएम आवास में उसे प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिले को आवास प्लस के लिए 11 हजार आवास का लक्ष्य दिया गया था। जबकि जिले ने 11 हजार पांच सौ 10 का लक्ष्य हासिल किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास में भी जिले की उपलब्धि बढ़ी है। हालांकि मुख्यमंत्री आवास में अभी कोई उपलब्धि नहीं है लेकिन यदि विकास की यही रफ्तार रही तो शीघ्र ही इसमें भी जिले को सम्मानजनक स्थान हासिल होगा। लाकडाउन के समय जब अप्रवासी श्रमिक आए तो उस समय जिले को मनरेेगा में पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल हुआ था। उसके पहले तीसरा स्थान मिला था। इधर एक वर्ष में विकास विभाग की तेजी और कार्यप्रणाली पूरे प्रदेश में चर्चित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed