फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispute over land and money, sons killed their father by hitting them with sticks

एक जमीन के टुकड़े के लिए बेटे बने हैवान: लाठी-डंडों से पीटकर दो बेटों ने पिता को मौत के घाट उतारा

Sun, 23 Oct 2022 07:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 07:16 AM IST
सार

मिर्जापुर में दो बेटों का पिता से जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पत्नी सुलोचना ने बीच-बचाव किया, परंतु पुत्र नहीं माने। इस हमले में दुखरन लहूलुहान हो गए। 

विज्ञापन
Dispute over land and money, sons killed their father by hitting them with sticks
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

विंध्याचल थाना क्षेत्र के भवानीपुर पाल बस्ती में शुक्रवार की रात जमीन व पैसे के विवाद में दो पुत्रों ने पिता को लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। परिजन उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता की हत्या के बाद दोनों पुत्र फरार हो गए। छोटे पुत्र की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के पाल बस्ती निवासी दुखरन पाल (62) से चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा सुरेश और उसके बाद संतोष, मोनू व सोनू हैं। दो बड़े पुत्रों और तीन पुत्रियों की शादी हो गई है। दोनों बड़े पुत्र अलग रहते हैं। शुक्रवार की रात दोनों बड़े पुत्रों का पिता से जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने पिता पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। पत्नी सुलोचना ने बीच-बचाव किया, परंतु पुत्र नहीं माने। इस हमले में दुखरन लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

हमले में घायल दुखरन को दोनों छोटे पुत्र उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां से उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर ने दुुखरन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के बाद दोनों आरोपी पुत्र फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे पुत्र मोनू ने बताया कि पिता ने एक बीघा जमीन सात लाख रुपये में बेचकर हलिया में 10 बीघा जमीन खरीदी है। शुक्रवार की रात घर में रखे सिंचाई का पाइप लेकर हलिया जाने वाले थे तो बड़े भाई सुरेश व संतोष ने विरोध किया। दोनों हलिया की जमीन उनके नाम लिखने की बात कह रहे थे। पिता के मना करने पर लाठी से हमला कर दिया। मोनू ने विंध्याचल थाने में तहरीर देकर दोनों भाइयों सुरेश व संतोष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। दुखरन पाल गांव में रहकर खेती करते थे। दो पुत्रियों की शादी उन्होंने गर्मी के मौसम में ब्याज पर धनराशि उधार लेकर की थी। अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचकर ब्याज के रुपये भरना चाहते थे, लेकिन उनके दो पुत्रों ने विरोध किया इस कारण पिता पर लाठी डंडे से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि आपस के विवाद में दो पुत्रों ने पिता से मारपीट की। मारपीट की इस घटना में दुखरन पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। छोटे पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed