{"_id":"6ac55270015683a962099c75","slug":"discussions-on-climate-change-nutrition-and-biotechnology-took-place-at-the-conference-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-162645-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, पोषण, जैव प्रौद्योगिकी पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, पोषण, जैव प्रौद्योगिकी पर हुई चर्चा
विज्ञापन
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा में चल रहे पशु शरीर क्रिया वैज्ञानिक संघ के छठवें वार्षिक सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का मंगलवार को समापन हो गया।
दो दिनों तक चले सम्मेलन में देश-विदेश के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, पशु चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने पशु शरीर क्रिया विज्ञान, प्रजनन, जलवायु परिवर्तन, पोषण, जैव प्रौद्योगिकी, पशु कल्याण और एक स्वास्थ्य आदि विषयों पर मंथन किया।
सम्मेलन में वैज्ञानिक अनुसंधान को व्यावहारिक और किसान-केंद्रित उपायों में बदलने पर विशेष जोर दिया गया। ताकि पशु स्वास्थ्य, प्रजनन दक्षता, जलवायु अनुकूलन, पशुधन उत्पादकता और किसानों की सतत आजीविका को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
सम्मेलन के दूसरे दिन वन्य, साथी एवं गैर-पारंपरिक पशु प्रजातियों के शरीर क्रिया विज्ञान तथा एक स्वास्थ्य विषय पर तकनीकी सत्र हुए।
पशुधन, वन्य जीव और मानव स्वास्थ्य के आपसी संबंधों के साथ पशु स्वास्थ्य, जैव प्रौद्योगिकी और जलवायु अनुकूलन से जुड़े नवीन शोध पर चर्चा हुई। संवाद