लालगंज। थाना क्षेत्र के संतनगर पुलिस चौकी में नक्सल प्रभावित तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें नक्सल इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करने के बारे में चर्चा हुई।
संतनगर पुलिस चौकी पर पुलिस कम्युनिटी की बैठक में मिर्जापुर, सोनभद्र व चंदौली के एएसपी ऑपरेशन स्तर की बैठक में विभिन्न विभागों में से वन विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य आपूर्ति स्वास्थ्य आदि विभागों के लोगों की मौजूदगी में प्रमुख विषयों के व्यवस्था पर विचार किया गया। विचार विमर्श में निर्णय लिया गया कि किसी प्रकार आम व्यक्ति की विकास से संबंधित समस्याएं नहीं आनी चाहिए। लोगों के आवश्यकताओं के आधार पर सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन आम व्यक्ति तक पहुंचता रहे। विकास का एजेंडा समस्याओं के निराकरण में कारगर बना रहता है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता की अपेक्षित सहयोग से गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले शासन स्तर से संचालित हो रहे सभी योजनाओं का समुचित लाभ उठाएं ताकि किसी तरह का किसी के मन में असंतोष ना पनप सके। बैठक में एएसपी आपरेशन महेश सिंह अत्री, सीओ भानुप्रकाश, सीओ चुनार सुशील यादव के अलांवा चंदौली व सोनभद्र के एएसपी आपरेशन व तीनों जिले के पुलिस क्षेत्राधिकारी रहे।