{"_id":"61fd1f710ad8b1590842bbaa","slug":"dimple-yadav-worship-in-vindhyadham-vindhyachal-said-sp-rld-alliance-will-win-50-seats-in-western-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंध्यधाम में डिंपल यादव ने नवाया शीश: बोलीं- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन जीतेगी 50 सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्यधाम में डिंपल यादव ने नवाया शीश: बोलीं- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन जीतेगी 50 सीट
Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
सार
गुप्त नवरात्र के तीसरे दिन डिंपल यादव मां विंध्यवासिनी धाम पहुंची। विधिवत दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में दावा किया विधानसभा चुनाव में सपा गठबंधन की जीत होगी।
विज्ञापन
विंध्यधाम में डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार दोपहर गुप्त नवरात्र के तीसरे दिन मां विंध्यवासिनी धाम में हाजिरी लगाई। डिंपल यादव ने मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीष मांगा। मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने दावा किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन 50 सीटों पर चुनाव जीत रही है।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्वांचल में सीट बंटवारे पर कहा कि जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ रहा है। वैसे वैसे सीट का बंटवारा किया जा रहा है। सारी चीजों को देखते हुए सीटों का बंटवारा किया जाएगा। साथ ही कहा कि जैसे-जैसे चरण आगे बढ़ते रहेंगे वैसे-वैसे समाजवादी पार्टी का परफॉर्मेंस और भी अच्छा होता जाएगा।
विज्ञापन
मां के चरणों में अर्पित की पायल और चुनरी
डिंपल यादव का काफिला साढ़े चार बजे पुरानी वीआईपी मार्ग पर पहुंचा। एक होटल में कुछ देर विश्राम के पश्चात हाथों में नारियल,चुनरी, माला-फूल प्रसाद इत्यादि लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। गणेश द्वार मार्ग होते हुए मां विंध्यवासिनी माता के गर्भगृह पहुंचीं। विधिविधान से मंत्र उच्चारण के बीच दर्शन-पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
मां के चरणों में एक जोड़ी पायल, मां को चुनरी, द्रव्य अर्पित किया। गर्भगृह से निकलकर मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी देवताओं को नमन कर हवन कुंड की परिक्रमा की। दर्शन- पूजन वरिष्ठ तीर्थ विजय बाबू मिश्रा ने कराया। इस दौरान विंध्यधाम में सुरक्षा प्रभारी एवं पुलिस प्रशासन के जवान मौजूद रहे।