फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dikshit said today, preparing to welcome

शीला दीक्षित आएंगी आज, स्वागत की तैयारी

Wed, 07 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 07 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dikshit said today, preparing to welcome
कांग्रेसी तैयार
कांग्रेस जिले में विधानसभा चुनाव का आगाज बुधवार को करेगी। इसके लिए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित की अगुवाआ में 27 साल यूपी बेहाल यात्रा देर शाम पहुंचेगी। रात आठ बजे से वे घंटाकर पर सभा करेंगी। अगले दिन आठ सितंबर को लालगंज के लिए यात्रा  रवाना हो जाएगी। उनके स्वागत के लिए जिले के कांग्रेसजनों ने जबरदस्त तैयारी की है।  
विज्ञापन



 विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेजसनों की बैैठक हुई। जिसमें सात सितंबर को जिले में शीला दीक्षित की यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजनों ने मंथन किया। वहीं कांग्रेसजन यात्रा को सफल बनाने के लिए दिन भर तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन



जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि शीला दीक्षित की यात्रा को जिले में सफल बनाना है, इसके लिए कांग्रेसजन जुट जाएं। कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा करें। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेसजन किसानों से मांग पत्र को भरवाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने यात्रा के बारे में जानकारी दी। बैठक में सुधाकर, रामराज सिंह, अशोक उपाध्याय, जनार्दन पाठक, कंचन पांडेय, अमिताभ पांडेय, अर्चना चौबे, शारदा प्रसाद मिश्रा, सतीश मिश्र, संजीव जैन, छोटे खान आदि ने यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा किया। बैठक में राजेश नारायण तिवारी, अशोक उपाध्याय, राम सिंह, अजंनीनंदन पांडेय, शिवशंकर चौबे, अमर दूबे, संजय पांडेय, बसंत, इश्तियाक अंसारी, बृजबली बिंंद, द्वारिका पाल, जफर इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने जिला कांग्रेस कार्यालय  से पांचों विधानसभा के लिए रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में 25 हजार घरों में जाकर लोगों से 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के दौरान मांग पत्र भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेसजन किसानों से मांग पत्र भरवाएं। विसुंदपुर में भी कांग्रेसजनों ने मांग पत्र भरवाया। कोन ब्लॉक में राजधर दूबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किसानों से मांग पत्र भरवाया। इस दौरान अशोक गुप्ता, धर्मराज बिंद, प्रमोद तिवारी, उमाशंकर चौबे रोशन बिंद, शिव कुमार बिंद आदि रहे।महुवरिया में कांग्रेस की बैठक में 27 साल यूपी बेहाल जन यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि कांग्रेसजन शीला दीक्षित की   यात्रा का भव्य स्वागत करें। बैठक में सुशील पांडेय, राकेश उपाध्याय, अखिलेश तिवारी, सोनू, आजम अंसारी आदि रहे लालगंज क्षेत्र में उपरौध क्षेत्र में यात्रा का स्वागत किया जाएगा । कांग्रेस कार्यकर्ता आठ सितंबर  को बापू उपरौध इंटर कालेज के प्रांगण में रथयात्रा क ा भव्य  स्वागत करेंगे। लहंगपुर से लेकर लालगंज तक स्वागत की रणनीति बनाई गई  है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed