{"_id":"629a5c5075727c51844013ba","slug":"dig-expressed-displeasure-over-not-taking-effective-action-mirzapur-news-vns657058789","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभावी कार्रवाई न करने पर डीआईजी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभावी कार्रवाई न करने पर डीआईजी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र रामकृष्ण भारद्वाज ने शुक्रवार को औराई सर्किल के थाना औराई, चौरी, महिला थाना के लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। निर्देशित किया कि विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व प्रभावी साक्ष्य संकलन कर निस्तारण किया जाए।
बताया कि सर्किल क्षेत्र अंतर्गत आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस पर आपत्ति व्यक्त करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। अराजक तत्वों का चिह्नीकरण करते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पाबन्द करने, जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, वांछित अभियुक्तों, इनामियां, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, शातिर अपराधियों के खिलाफ गुण्डा, गैंगेस्टर, जब्तीकरण, गैंग पंजीकरण आदि की कार्रवाई करें। इसके अतिरिक्त सांप्रदायिक भावना भड़काने वालों/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, दहेज हत्या, नकबजनी, चोरी, वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने, अराजक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने, जमीन संबंधी मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा संयुक्त रुप से मिलकर विवाद को निस्तारित कराने, पशु तस्करी पर पूर्ण रूप से रोक लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी औराई , थाना प्रभारी औराई थाना प्रभारी, चौरी ,महिला थाना प्रभारी के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।