फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dharmendra Yadav would become the state STATES

उत्तर प्रदेश बनेगा उत्तम प्रदेशः धर्मेंद्र यादव

Sat, 11 Apr 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 11 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra Yadav would become the state STATES
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की कवायद की जा रही है। किसान ऊपर वाले की नाराजगी से बेहाल हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को ओलावृृष्टि से नष्ट फसलों के मुआवजे के लिए पांच सौ करोड़ रुपये जारी किया है। बिजली की समस्या प्रदेश में 2016 तक समाप्त हो जाएगी। उक्त बातें नंदगांव में सिद्ध समाज हाईस्कूल विद्यालय के कक्ष का लोकार्पण करते हुए मुख्य अतिथि बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र और शिक्षा के विकास में प्रदेश सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। वर्तमान में क्षेत्र में कोई भी नक्सलवादी गतिविधि नहीं है। सरकार इन क्षेत्र में शिक्षा और विकास सहित सभी मुद्दों पर विकास को बढ़ावा दे रही है। इलेक्ट्रानिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने कहा कि किसी भी कार्य के लिए हिम्मत नहीं हारना चाहिए।
विज्ञापन



 अवकाश प्राप्त न्यायाधीश डा. भंवर सिंह ने बच्चों से कहा कि वह बराक ओबामा के जीवन शैली से सीख लें। सुल्तानपुर विधायक संतोष पांडेय, विधायक अतरौलिया संग्राम यादव, जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने भी कार्यक्रम  को संबोधित किया।  मुख्य सचिव आलोक रंजन ने ऑडियो कालिंग के माध्यम से जनता को संबोधित किया।   इस दौरान सांसद ने विद्यालय के संस्थापक सिद्धनाथ द्विवेदी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायक मंटू मिश्रा ने स्वागत गीत से आगंतुकों का स्वागत किया। सांसद  ने अवकाश प्राप्त पशु चिकित्साधिकारी डा. दूधनाथ यादव के चौबेपुर स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम मेें पशुपालकों और किसानों को संबोधित किया। चौबेपुर में उन्होंने 101 गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित किया। इस दौरान डीएम राजेश कुमार सिंह, एसपी दिनेश चंद्र, एसडीएम चुनार डा. विश्राम, खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव, दीपू चौबे, श्रीकांत द्विवेदी, प्रभात सिंह, मन्ना सिंह, नवल किशोर सिंह, राजनाथ सिंह, अमरेश चंद्र द्विवेदी, रमेश ओझा, सलीम बादशाह, विभूतिनारायण चतुर्वेदी, लक्ष्मण उमर, लल्लन तिवारी आदि रहे।  संचालन अरविंद चतुर्वेदी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed