फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   dhaan khareed mein gadabadee par do kendr prabhaariyon par kaarravaee

धान खरीद में गड़बड़ी पर दो केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई

Tue, 12 Jan 2021 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
dhaan khareed mein gadabadee par do kendr prabhaariyon par kaarravaee
धान खरीद में गड़बड़ी पर दो केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी लालगंज द्वितीय को चार्टशीट और लालगंज प्रथम के केंद्र प्रभारी पर एफआईआर का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को लालगंज के तीन धान क्रय केंद्रों एवं एक राइस मिल का निरीक्षण किया। जिसमें किसानों द्वारा शिकायत के बाद रामपुर कामता प्रसाद में स्थित एग्रो धान क्रय केंद्र प्रभारी को चेतावनी दी और कहा कि शासन द्वारा निर्धारित रेट पर किसानों को भुगतान करें। खामी पाए जाने पर एग्रो धान क्रय केंद्र को बंद करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार लालगंज प्रथम क्रय केंद्र के प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले विपणन केंद्र द्वारा संचालित लालगंज प्रथम एवं द्वितीय धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होने धान बेचने वाले किसानों से बातचीत कर उनसे तौल के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने लालगंज प्रथम पर तौल हुए धान के बोरों पर अपने सामने लगभग पांच से छह बोरा का तौल कराया तो बोरा में 41 किलो 800 ग्राम , 41 किलो 700 ग्राम, तथा 41 किलो 140 ग्राम यथा 41 किलोग्राम से अधिक तौल का बोरा मिला। इस पर नाराजगी जताते हुये केंद्र प्रभारी सुरेन्द्र यादव को चार्टशीट जारी करने का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि बोरा धान मानक से लगभग 700 से 900 ग्राम अधिक तौल का किया गया है। केंद्र प्रभारी के द्वारा रजिस्टर मांगने पर रजिस्टर भी नहीं दिखाया गया। उसके बाद जिलाधिकारी मटियारी गांव में स्थित जय भोले राइस मिल पर पहुंचे और क्रयकेंद्र से आने वाले धानों का मिलान करते हुए जानकारी लिया। इस भी धान से भरे बोरा का तौल कराया गया जहां पर सही वजन पाया गया। रामपुर कामता प्रसाद में पहाड़ी पर स्थित एग्रो द्वारा संचालित देव निधि धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान किसानों द्वारा बताया गया कि केंद्र प्रभारी कटौती करते हुए मात्र 16 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदी रहे हैं। किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने प्रभारी को फटकार लगाते हुए धान क्रय केंद्र को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

किसान द्वारा लाए गए धान की बोरी की मात्रा को तौल करने के लिए एडीएम यूपी सिंह को निर्देशित किया कि अपने सामने धान की बोरी का तौल कराकर मात्रा का जांच करें ले और वहां के कुछ किसानों से बात करके जानकारी प्राप्त करें। जिस के क्रम में एडीएम यूपी में सिंह ने धान बेचने वाले किसानों से मोबाइल पर बात किया। क्रय केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान टोकन का वितरण नहीं किया गया था। बिना नंबर लगाये किसानों से धान की खरीद की जा रही थी।जिस किसाना का नाम खरीद में लिखा गया था। उसके मोबाइल नंबर पर वार्ता करने बताया गया कि उसे जानकारी ही नहीं है। कुछ किसान 10 से 12 ट्रैक्टर पर धान को लाद कर पहुॅच थे। उनसे बात करने पर न ही टोकन नंबर बताया गया न ही खतौनी आदि दिखाया गया। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को भी फटकार लगाते हुये कहा कि नियामानुसार टोकन वितरण कर धान की खरीद की जाये। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज से कहा कि लेखपाल के द्वारा टोकन का वितरण जाये। टोकन वितरण व बिना नंबर लगाये किसानों से धान खरीदने पर केन्द्र प्रभारी मान सिंह पर तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कराने का निर्देष दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, उप जिलाधिकारी जंग बहादुर यादव, आरएमओ आरपी सिंह, क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed