फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees will have to wait and pray for the worship of mother Vindhyavasini

मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों को करना होगा और इंतजार, इस वजह से मंदिर खुलने पर लगा ग्रहण 

Wed, 10 Jun 2020 08:48 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 10 Jun 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees will have to wait and pray for the worship of mother Vindhyavasini
मां विंध्यवासिनी - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के साथ ही देश-विदेश में आस्था का केंद्र विंध्याचल मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं को कम से कम 10 दिन का इंतजार और करना होगा। विंध्याचल क्षेत्र में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को हॉटस्पाट बना दिया गया। हॉटस्पाट के करीब में मां  विंध्यवासिनी का मंदिर है।

विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो कम से कम 10 दिन बाद ही मंदिर के खोलने पर विचार होगा। कहीं तीन, चार मरीज और मिल गए तो मंदिर परिसर भी हॉटस्पाट क्षेत्र में भी आ सकता है। ऐसे हुआ तो मंदिर के पट खुलने में महीनेभर का वक्त और लगेगा। प्रशासनिक अधिकारियों और पंडा समाज में इसको लेकर चिंता और चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन


लॉकडाउन समाप्त होने के बाद शासन के निर्देश पर धार्मिक स्थलों को दर्शन-पूजन के लिए खोला जा रहा है। विंध्याचल मंदिर के पट खोलने को लेकर पिछले कई दिनों से प्रशासन और श्री विंध्य पंडा समाज के बीच वार्ता का दौर चल रहा था। शासन की गाइडलाइन और सतर्कता के साथ पट को खोलने को लेकर तैयारी भी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 जून को शुभ मुहूर्त है जिसको लेकर कयास लगाया जा रहे थे कि मंदिर इस दिन खुल सकता है। विंध्याचल क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र को हाटस्पाट बना दिया गया है। कोरोना संक्रमित तीर्थ पुरोहित भी है। वहीं संबंधित क्षेत्र में कुछ और मरीज मिलने की आशंका के चलते जिला प्रशासन पूरे क्षेत्र में बृहद जांच अभियान चलाने जा रहा है।
 

Devotees will have to wait and pray for the worship of mother Vindhyavasini
कोरोना संक्रमित क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में कम से कम 10 दिन तक मंदिर के पट नहीं खुलेंगे। उसके बाद शुभ मुहूर्त देखकर ही मंदिर खोला जाएगा। अगर उस क्षेत्र में और मरीज मिलते हैं तो मंदिर परिसर भी कंटेनमेंट एरिया की जद में आ सकता है। ऐसे में मंदिर खुलने में और देरी हो सकती है। 

विंध्याचल क्षेत्र में कोरोना जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। अभी मंदिर परिसर हॉटस्पाट की जद से बाहर है। मरीजों की संख्या बढ़ती है तो फिर हाटस्पाट का दायरा भी बढ़ सकता है। फिलहाल मंदिर के पट खुलने में कुछ समय लगेेगा।
सुशील कुमार पटेल, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed