फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees will get Aarti Darshan of Mother Vindhyavasini

Mirzapur News: श्रद्धालुओं को मिलेंगे मां विंध्यवासिनी के आरती दर्शन

Mon, 15 Sep 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Devotees will get Aarti Darshan of Mother Vindhyavasini
मां विंध्यवासिनी का भव्य श्रृंगार फोटो, स्रोत श्रृंगारिया
जयेंद्र चतुर्वेदी, मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी के श्रद्धालुओं के लिए इस बार शारदीय नवरात्र और खास रहेगा। कतार में खड़े होने वाले श्रद्धालुओं को मंगला सहित अन्य आरतियों के दर्शन हो सकेंगे। विंध्य तीर्थ विकास परिषद ने मंदिर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर प्रोजेक्टर लगाने का फैसला किया है। इसके जरिये मां विंध्यवासिनी की आरती का प्रसारण किया जाएगा।
विज्ञापन

नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी दरबार पहुंचते हैं। मंदिर जाने वाले सभी मार्गाें पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगती है। घंटों खड़े रहते हैं। इसे देखते हुए ही सुबह की मंगला आरती के साथ ही दोपहर, शाम और रात की आरती के प्रसारण का निर्णय लिया गया। पंडा समाज के माध्यम से आरती का वीडियो प्राप्त कर प्रोजेक्टर पर चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन




काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह विंध्य काॅरिडोर में अमूल देगा अर्पित प्रसाद
मिर्जापुर। काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह विंध्य काॅरिडोर में भी अमूल अपना स्टाल खोलने जा रहा है जहां मां विंध्यवासिनी के चरणों में अर्पित प्रसाद मिल सकेगा। कंपनी के अन्य उत्पाद भी मिल सकेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। नवरात्र से अमूल यह स्टाल शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के परिक्रमा पथ पर अमूल का स्टाल खुलेगा। अर्पित प्रसाद की बिक्री से मिले राजस्व में से चार प्रतिशत विंध्य विकास परिषद/विंध्य तीर्थ विकास परिषद को मिलेगा। अमूल के अन्य उत्पाद से तीन प्रतिशत का राजस्व मिलेगा।




देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को मां विंध्यवासिनी की आरती के दर्शन हो सकेंगे। प्रतिदिन की आरती का प्रसारण किया जाएगा। सीएसआर से प्रमुख मार्गाें पर तीन प्रोजेक्टर लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नवरात्र से ही अमूल का स्टाल लगाया जाएगा। - विनीत उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed