फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees thrashed the shrine priest at the Maa Vindhyavasini temple

मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शनार्थियों ने की तीर्थ पुरोहित की पिटाई, कतार छोड़कर दर्शन करने को लेकर हुआ विवाद 

Thu, 03 Dec 2020 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 03 Dec 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees thrashed the shrine priest at the Maa Vindhyavasini temple
मां विंध्यवासिनी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में कतार छोड़कर दर्शन करने जा रहे एक तीर्थ पुरोहित की दर्शनार्थियों ने पिटाई कर दी। पुलिस के सामने ही ये सब हुआ और वे मूक दर्शक बने रहे। अब पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रथम प्रवेश द्वार का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वहां जिला प्रशासन की ओर से दो कतार निर्धारित की गई हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शाम चार बजे एक तीर्थ पुरोहित अपने साथ कुछ लोगों को लेकर पहुंचा। पहले से पंक्तिबद्ध दर्शनार्थियों को धक्का देने लगा। इस पर मौजूद दर्शनार्थियों का सब्र टूट गया। दशनार्थियों ने तीर्थ पुरोहित की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। विंध्याचल कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि उनके पास कोई मामला नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed