फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees of the faith put dip in Ganga

भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 20 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 20 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Devotees of the faith put dip in Ganga
मौनी अमावस्या पर मंगलवार को गंगा में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के लिए मंगलवार की भोर से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। अलसुबह गंगा में डुबकी लगाने के बाद नर-नारियों ने तट पर स्थित देवालयों में शीश झुका कर पूजन-अर्चन किया। भीड़ के चलते घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन


मंगलवार भोर से लेकर दोपहर 12 बजे तक स्नान ध्यान का सिलसिला चलता रहा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद भक्तों ने तट पर स्थित देवी-देवताओं के मंदिरों में पहुंच कर विधिवत पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की। नगर के बरियाघाट, बदलीघाट, पक्काघाट, नारघाट, दाऊजीघाट, संकठाघाट, कचहरीघाट सहित अन्य घाटों पर स्नान करने नर-नारी पहुंचे। भक्तों को कुछ घाटों पर मिट्टी जमा होने पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर के बरियाघाट, नारघाट पर खिलौने और सामानों की अस्थाई दूकानें लगाई गई थी। चुनार संवाददाता के अनुसार मौनी अमावस्या पर हजारों भक्तों ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने दान पुण्य किया। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र स्थित बालूघाट, किला घाट, मेड़ियाघाट, शीतला घाट पर स्नान किया। कछवां संवाददाता के अनुसार स्थानीय भटौली घाट पर मौनी अमावस्या पर स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed