फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees got their heads on the mother Vindhyavasini stairs

मां विंध्यवासिनी दरबार रहा बंद, सीढ़ियो पर भक्तों ने नवाया शीश

Sun, 06 Jun 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees got their heads on the mother Vindhyavasini stairs
विंध्याचल। कोरोना कर्फ्यू में शनिवार को मां विंध्यवासिनी दरबार भी बंद रहा। बावजूद इसके सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता दरबार पहुंच गए। दर्शन न मिलने से पहुंचे भक्त मंदिर सीढ़ी पर ही माला-फूल व प्रसाद चढ़ाते हुए श्रद्धा के शीश नवाकर अपनी-अपनी घरों की ओर लौट गए। दूर-दराज से आए श्रद्धालु माता के दर्शन न मिलने से मायूस दिखे। वे मंदिर प्रशासन को कोस रहे थे। महीने भर के लॉकडाउन के दौरान विंध्याचल मंदिर भी बंद चल रहा था। लॉक डाउन खत्म होने से मंदिर को खोला गया था। इसके बाद काफी संख्या में भक्त मां के दरबार दर्शन व पूजन के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। अब भी प्रदेश सरकार शनिवार और रविवार को दो दिन बंदी की है। इसके बाद भी काफी संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन व पूजन के लिए पहुंचना शुरु हो गए आस्थाधाम आने का सिलसिला सुबह से ही शुरु रहा। परिवार समेत भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान कर हाथों में नारियल, चुनरी, माला-फूल और प्रसाद लिए मंदिर की ओर प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन

विंध्य कॉरिडोर के चलते टूट रहे मकानों के चलते ज्यादातर भक्त दीवानघाट, न्यू वीआईपी व पुरानी वीआईपी मार्ग के जरिए मंदिर तक पहुंचे। मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। काफी मान मनौवल बाद कुछ भक्त मंदिर सीढ़ी तक पहुंचकर माला-फूल व प्रसाद चढ़ाकर सिर नवाते हुए माता का दर्शन किया। ज्यादातर भक्तों का कहना है कि जब मंदिर में मास्क, सेनेटाइजर व सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो रहा तो फिर बंदी का कोई औचित्य नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed