फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees cheered by the sight of the mother

माता के दर्शन से निहाल भक्तों ने लगाया जयकारा

Sun, 10 Oct 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees cheered by the sight of the mother
मां अष्टभुजा माता का दर्शन करने के लिए सीढ़ियों से उतरते श्रद्धालु । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। शनिवार को शारदीय नवरात्र की तृतीया एवं चतुर्थी तिथि एक साथ होने के कारण भक्तों ने मां चंद्रघंटा एवं कूष्मांडा के स्वरूप में मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। मां के दर्शन से निहाल भक्तों के जयकारा से विंध्य क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप के कारण भक्तों को त्रिकोण परिक्रमा करने में भी दिक्कत हुई। फिर भी भक्त त्रिकोण परिक्रमा में जुटे रहे। जिले के अलावा गैर प्रांतों से मां के दर्शन के लिए विंध्यधाम पहुंचे श्रद्धालु चार बजे भोर में ही गंगा स्नान करने के बाद मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार एवं झांकी पर दर्शन पूजन के लिए लाइन में खड़े हो गए। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए। मां विंध्यवासिनी का पूजन करने के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में स्थित अन्य देवी-देवताओं का दर्शन पूजन किया। अधिकांश श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में ही त्रिकोण किया। जो श्रद्धालु बाहर से आए थे वह अष्टभुजा और काली खोह मंदिर पहुंचे और वहां पर दोनों देवियों का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

तेज धूप में दोपहर में कम रही संख्या
मिर्जापुर। शनिवार को हुई तेज धूप के कारण अष्टभुजा पहाड़ पर लोग पेड़ों की छांव में बैठे दिखे। त्रिकोण करने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत हुई, फिर भी वे परिक्रमा करने में जुटे रहे। मां विंध्यवासिनी के जयकारे से विंध्य धाम गूंजता रहा। मां विंध्यवासिनी मंदिर की छत पर नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धा

मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन करने के लिए न्यू वीआईपी के लाइन में लगे श्रद्धालु ।

मां विंध्यवासिनी माता के दर्शन पूजन करने के लिए न्यू वीआईपी के लाइन में लगे श्रद्धालु ।- फोटो : MIRZAPUR

मां काली खोह का दर्शन करने के लिए रोपवे से जाते समय सैल्फी लेते बच्चे।

मां काली खोह का दर्शन करने के लिए रोपवे से जाते समय सैल्फी लेते बच्चे।- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed