फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Devotees and police clash for opposing the push

धक्का देने का विरोध करने पर श्रद्धालु और पुलिस में झड़प

Mon, 28 Feb 2022 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees and police clash for opposing the push
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी माता मंदिर परिसर में दर्शन पूजन करने आए एक परिवार के लोग गणेश द्वार पर कतार में खड़े थे। वहां पर पुलिसकर्मी द्वारा महिला को धक्का दिए जाने पर परिवार के लोगों ने विरोध किया। इसके बाद दर्शनार्थी और पुलिस में झड़प हो गया। मामला थानें में पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं व पुलिस कर्मियों में सुलह समझौता किया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर से वैभव श्रीवास अपने परिवार के 24 सदस्यों के साथ दर्शन पूजन करने विंध्याचल आए थे। दर्शन करते समय ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने बाहर निकालने के लिए धक्का दे दिया। जिसपे वैभव ने आपत्ति किया तो विवाद हो गया। झड़प होने पर आसपास खड़े सिपाही इकट्ठा होने के पश्चात युवक को घसीटते हुए धाम चौकी ले गए। जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने परिवार के सदस्यों से सुलह करके वापस भेज दिया, लेकिन वीडियो वायरल होने पर पुलिस के दुर्व्यवहार किए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पंडा समाज सहित अन्य लोगों ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि रविवार को मंदिर पर भीड़ था। वीआईपी को दर्शन कराने के लिए पुलिस व्यवस्था में लगी थी। वही मध्य प्रदेश से आये लोग मंदिर के दूसरी तरफ से दर्शन करने के लिए जाना चाहते थे, जिस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोका। इस पर युवक ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया, तब उन्हें चौकी पर ले जाया गया। जिसके बाद उन्होंने लिखित रूप से ये कहा कि मुझे जानकारी नहीं थी, लेकिन पुलिस कर्मियों को सौम्यता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed