फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Desk slip pasted at the examination centers, mirzapur

परीक्षा केंद्रों पर चिपकायी गई डेस्क स्लिप, बोर्ड परीक्षा का महासंग्राम आज से

Tue, 18 Feb 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Desk slip pasted at the examination centers, mirzapur
मिर्जापुर। आज मंगलवार से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षा के लिए सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर काफी गहमा गहमी रही। कक्ष निरीक्षकों के साथ कर्मचारियों ने डेस्क स्लिप चिपकाई। केंद्रों पर परीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था की प्रति लगाई गई। केंद्र व्यवस्थापक दिनभर कक्ष निरीक्षकों की गिनती करने में ही व्यस्त रहे।
विज्ञापन

इस बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहले से ही तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने स्वयं बैठक लेकर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया था। बताया गया था कि सभी तैयारियां पूरी हैं। अब इन तैयारियों की समीक्षा सोमवार से शुरू हो रही परीक्षाओं में होगी। पहले दिन दोनों ही पालियों में हिंदी की परीक्षा है। एक प्रकार से यह अनिवार्य विषय है और इसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा की शुचिता के लिए मंडलीय स्तर पर तीन तथा जिला स्तर पर पांच उड़ाका दल गठित किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों को सेक्टर में बांटकर उनके लिए भी मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इस बार परीक्षा की निगरानी के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी व वायस रिकार्डर के जरिए केंद्र व्यवस्थापक तो निगरानी करेंगे ही। साथ ही जिला स्तर पर राजकीय इंटर कालेज में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस के अतिरिक्त वेब कास्टिंग से लखनऊ में स्थापित नियंत्रण कक्ष से पूरे प्रदेश के परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इससे परीक्षा की पूरी तौर पर निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड की परीक्षा में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि यदि परीक्षार्थी अपनी तैयारी में किसी प्रकार के व्यवधान मसलन डीजे, लाउड स्पीकर अथवा घर के सामने किसी प्रकार के शोर शराबे की जानकारी देते हैँ और समस्या बताते हैं तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। परीक्षार्थियों को परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed