फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Derailed freight train's flywheel

पटरी से उतरे मालगाड़ी का चढ़ा रहे चक्का

Tue, 05 Jul 2022 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Derailed freight train's flywheel
क्षेत्र के शिवपुर रेलवे फाटक के पास सोमवार की दोपहर बाद निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर गिट्टी लेकर जा रही मालगाड़ी की एक बोगी और यार्ड पटरी से उतर गया। सूचना पर रेलवे के इंजीनियर उसकी मरम्मत में जुटे थे। मंगलवार को भी क्रेन और हाइड्रा से चक्के चढ़ाने का कार्य चलता रहा। बोगी को काटकर अलग कर दिया गया। जिससे फाटक के पास सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन

जेएमआर कंपनी द्वारा (डेडिकेटेड फ्रेड कारिडोर) का निर्माण किया जा रहा है। नई रेलवे मार्ग पर मालगाड़ी 32 बोगी गिट्टी लोडकर सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे बिरोही की तरफ गिट्टी गिराने ले जा रही थी। शिवपुर रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी की एक बोगी और गार्ड का चक्का रेलवे फाटक के पास रेल पटरी से उतर गया। पटरी से बोगी का चक्का उतरने से रेल यातायात तो प्रभावित नहीं हुआ, पर रेलवे फाटक के पास यातयात प्रभावित रहा। मंगलवार की सुबह इलाहाबाद रेल मंडल के अधिकारियों के निर्देशन पर रेल विभाग क्रेन व हाइड्रा के द्वारा उतरे हुए चक्के को चढ़ाने के लिए जुटा रहा 24 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी पटरी पर चक्का नहीं चढ़ सका था। मंगलवार की सुबह से लेकर देर शाम तक रेल प्रशासन कार्य करने में जुटा रहा। शिवपुर रेलवे फाटक पर आवागमन बाधित न हो इसके लिए उतरी हुई बोगी के अन्य डिब्बों को काटकर अलग कर आवागमन शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed