फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demonstration for the demand for the formation of Purvanchal state

पूर्वांचल राज्य गठन की मांग के लिए प्रदर्शन

Thu, 17 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for the demand for the formation of Purvanchal state
मिर्जापुर। पृथक पूर्वांचल राज्य गठन की मांग को लेकर बुुधवार को पूर्वांचल विकास परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ पांडेय के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ पांडेय ने कहा पूर्वांचल राज्य के गठन के बिना जिलों का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा पूर्वांचल राज्य का गठन हो जाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे जिससे बेरोजगारी दूर होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा पूर्वांचल राज्य विधेयक का प्रस्ताव पूर्व की प्रदेश सरकार ने विधान सभा में पारित कराकर केंद्र सरकार के पास अनुमोदन के लिए भेज रखा है। प्रदेश उपाध्यक्ष पं.साधु तिवारी ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से पूर्वांचल राज्य गठन की मांग को लेकर पूर्वांचल विकास परिषद अपना अभियान जारी कर रखा है। उन्होंने कहा अब समय आ गया है इसके गठन का। पूर्वांचल राज्य के गठन से पूर्वी उत्तर प्रदेश के पिछड़े जनपदों में औद्योगीकरण और इनफास्ट्रक्चर्स का विस्तार होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में देवमुनी एडवोकेट, श्रीकांत मिश्र, दीनानाथ मिश्र, रुद्रप्रकाश गोस्वामी, प्रदीप कुमार, आनंद त्रिपाठी, तेजप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed