फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demolition work accelerated for the orbit

परिक्रमा पथ के लिए ध्वस्तीकरण कार्य में आई तेजी

Tue, 22 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Demolition work accelerated for the orbit
विन्ध्याचल। विंध्य क्षेत्र को विश्व के पर्यटन क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए सुबे के मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कारिडोर के अंतर्गत बनाए जा रहे परिक्रमा पथ के लिए ध्वस्तीकरण का कार्य गति पकड़ रहा है। सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट ने भी कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के नेतृत्व में कार्य का शुभारंभ रविवार को हो गया था। जिसके बाद सोमवार से तोड़फोड़ के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर पर स्थित प्रशासनिक भवन के बगल में नगर पालिका द्वारा बनाए गए पानी की टंकी को तोड़ने का काम पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनारस के ठेकेदार द्वारा कराया गया। एक दर्जन से अधिक मजदूरों द्वारा पानी की टंकी को धीरे- धीरे उखाड़ा जा रहा है। पानी टंकी की काफी ऊंचाई होने के कारण मजदूर पूरी सावधानी से टंकी को तोड़ रहे हैं ताकि आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े। नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में कार्य को शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग का शुुरु हुआ अभियान
विंध्याचल। विंध्य कारिडोर परिक्रमा पथ के बीच कुल 92 संपत्तियों को रजिस्ट्री करवाना है। जिसमें से 19 संपत्ति की रजिस्ट्री करा लिया गया है। सोमवार सुबह लगभग 11 बजे से बिजली विभाग द्वारा परिक्रमा पथ के अंदर आने वाले सभी भवन स्वामी एवं दुकानदारों का बकाया एवं मीटर कनेक्शन न होने पर बिजली कनेक्शन भी काटना शुरू किया गया। बिजली विभाग के एसडीओ चंद्रभूषण एवं जेई विजय केसरी के नेतृत्व में सभी बकायेदारों एवं अवैध बिजली कनेक्शन लेने वालों की बिजली काट दी गयी। पुरानी वीआईपी पहुंची टीम ने बिजली काटना शुरू किया तो भीड़ इकट्ठी हो गयी। जिस पर तरह-तरह की बातें भी कहीं जा रही है। पुरानी वीआईपी मार्ग के दोनों पटरियों की दुकान, मकान, आदि सहित कई अन्य लोगों की बिजली काट दी गई। इस दौरान लाइन मैन त्रिलोकी लाल श्रीवास्तव अतुल कुमार, कमलेश, गुरु चरण, सुदेश्वर, घटू, कल्लू, राजेश, सहित दर्जन भर बिजली विभाग कर्मचारी जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के आने पर होगी रजिस्ट्री
मिर्जापुर। सोमवार को कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। बताया गया कि रजिस्ट्री के लिए लगभग 10 संपत्तियों के कागजात तैयार हैं। सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी के 22 दिसंबर को आने की संभावना है। उनके आने पर ही रजिस्ट्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed