{"_id":"58ea84dd4f1c1b1a205b72eb","slug":"demolition-closed-in-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दूकान में तोड़फोड़, बंद कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दूकान में तोड़फोड़, बंद कराई
mirzapur
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
शराब की दूकान पर प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार क्षेत्र के बसारतपुर के चौधरीपुर पुरवा में शराब की दूकान खोलने की जानकारी होने पर गांव की महिलाए भड़क गईं और लाठी-डंडा लेकर रविवार की सुबह दूकान बंद कराने पहुंच गईं। सेल्समैन ने दूकान बंद करने से इंकार कर दिया तो महिलाएं आगबबूला हो गईं और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। तोड़फोड़ के बाद दूकान बंद कर दिया गया। मौक पर पहुंची अदलपुरा चौकी की पुलिस ने महिलाओं को शांत कराया और एसडीएम को सूचना दी। उन्होंने इसकी जांच कराकर गलत स्थान पर दूकान खोले जाने का मामला प्रकाश में आने पर दूकान बंद करने को कहा।
क्षेत्र के चौधरीपुर पुरवा से दौ सौ मीटर दूर गांव के बगल बंद पड़े पंपिग सेट के कमरे में शनिवार को देशी शराब की दूकान खोल ली गई। इसकी खबर लगते ही गांव के लोग नाराज हो गए। रविवार को गांव के पुरुष व महिलाए लाठी डंडा लेकर दूकान बंद कराने पहुुंच गई और दूकान को बंद कराने लगी। काफी प्रयास के बाद भी सेल्समैन ने दूकान बंद नहीं किया तो फोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। जिससे डरकर सेल्समैैन ने दूकान बंद कर दिया। जानकारी होते ही अदलपुरा चौकी इंचार्ज राजेश यादव मौके पर पहुंचे और महिलाओं को शांत कराया। एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी को फोन कर मामले से अवगत कराया तो उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही।
निर्देशित किया कि जांच में गलत स्थान पर दूकान खोले जाना पाया जाता है तो उसके बंद करा दे। एसडीएम के आश्वासन के बाद महिलाए शांत हो गई। चंदेश पाल, सत्य प्रकाश सुमन, सुरेंद्र कुमार सिंह, चंपा देवी, ममता, सविता, चंद्रावती, उषा देवी, केसरा देवी, राजकुमारी, चिंता देवी रहे।