फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Demarcation of Ashram land started after two and a half years

ढाई साल बाद शुरू हुआ आश्रम की जमीन का सीमांकन

Mon, 21 Mar 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Demarcation of Ashram land started after two and a half years
मड़िहान। कोटवा पांडेय ग्राम सभा स्थित सिकटही मौजा में ग्राम सभा की भूमि पर एक आश्रम का कब्जा मामले में तहसीलदार नूपुर सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम का गठन कर सोमवार से नापी शुरू कर दी गई है। इसके लिए दो राजस्व निरीक्षक के साथ 24 लेखपाल लगाए गए हैं। ग्राम सभा का दावा है कि 2586 बीघा जमीन पर बाबा के अनुयायियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है।
विज्ञापन

ढाई वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन जिलाधिकारी अनुराग सिंह पटेल के नेतृत्व में तहसील कर्मी महीना भर नापी के लिए जद्दोजहद में लगे रहे। इसके बाद चहारदीवारी गिराने का निर्णय लिया गया। एसडीएम विमल कुमार दूबे व तहसीलदार कर्मेंद्र कुमार ने साढ़े तीन किलोमीटर की बाउंड्री को बुलडोजर लगाकर ढहवा दिया था। दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण होने से पूर्व एक करोड़ का जुर्माना भी वसूल किया गया था। मामला ठंडा होने के बाद पुन: कब्जा कर लिया गया। सरकार गठन के पूर्व अधिकारियों की नजर फिर आश्रम पर पड़ गई। चर्चा है कि कुछ सुरक्षित जमीन पर महल खड़े हो गए हैं। इस बार मामला 846 बीघे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed