फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deliberations on strengthening the organization will take place at the BKU camp in Haridwar.

Mirzapur News: हरिद्वार में भाकियू के शिविर में संगठन पर मजबूत बनाने पर होगा मंथन

Sat, 13 Jun 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on strengthening the organization will take place at the BKU camp in Haridwar.
बंगला देवरिया गांव में मासिक पंचायत में मौजूद भाकियू के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता।- सोशल मीडिया।
अदलहाट। बंगला देवरिया गांव स्थित भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी के आवास पर बृहस्पतिवार की शाम मासिक पंचायत हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी और संचालन महासचिव वीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। 16 से 18 जून तक हरिद्वार में राष्ट्रीय चिंतन शिविर के लिए विशेष रणनीति बनी। पदाधिकारियों ने जिले के किसानों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई।
विज्ञापन

13 और 14 जून को बनारस रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए किसान संगठन के सदस्य प्रस्थान करेंगे। संगठन विस्तार अभियान के तहत कई नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भोला गिरि को चुनार तहसील उपाध्यक्ष, गोरखनाथ सिंह को जमालपुर ब्लॉक अध्यक्ष, अनंत कुमार सिंह को जमालपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष, लालजी को जमालपुर ब्लॉक महासचिव और राजकुमार सिंह को नारायनपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त कर मनोनयन पत्र सौंपा गया।
किसान पंचायत में अनिल कुमार सिंह, अवधेश नारायण सिंह, रामवृक्ष सिंह, पन्नालाल समेत काफी संख्या में किसान और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed