फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of two due to lightning

बिजली गिरने से दो की मौैत

Sun, 23 Jul 2017 12:22 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sun, 23 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को बारिश कहर बन गई। जिगना, अहरौरा, चेतगंज  और अदलहाट इलाके मंे बिजली गिरने से जनधन की छति हुई है। नगवासी, सरैया तथा गंगाऊत गांवों में बिजली गिरने से एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। झुलसी महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


नगवासी गांव निवासी राजेश (42) सेनिजी स्कूल में शिक्षक थे। दोपहर करीब 11 बजे मड़हा में बैठे थे कि अचानक बिजली गिरी और राजेश गिर कर छटपटाने लगे। परिवार वाले निजी चिकित्सालय ले गए जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वे खैरा गांव स्थित एक नर्सरी स्कूल में पढ़ाने के साथ ही ट्यूशन पढ़ा कर परिवार का पालन करते थे। वर्षा के कारण आज स्कूल नहीं जा सके थे। उनके दो लड़के शिवम (7) व सुन्दरम (4), पत्नी आशा देबी व माता दशवंती का बुरा हाल है। अहरौरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव के बिंद बस्ती निवासी केशलाल बिंद (43) धान क रोपाई कर रहा था। दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से झुल सगे। घर वाले निजी चिकित्सालय ले गए लेकिन बचाया न जा सका। देहात कोतवाली क्षेत्र के गंगाऊत गांव में बारिश से बचने के लिए मड़हे में रुकी बुधनी (50), अदलहाट के सुरहां गांव में खेत में काम कर रहा गयासपुर निवासी सतीश बिंद (25), अहरौरा के जंगलों में शनिवार की शाम छह बजे भैस चरा रहे रणजीत (20), छोटे लाल (21), भुल्लू (22) बिजली की चपेट में आकर गंभीर रुप से झुलस गए। झुलसे हुए मरीजों को वाराणसी रिफर किया गया है। चेतगंज बाजार में पीपल के पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे कल्लू सिंह के बिजली के दूकान और दीपक सिंह के मोबाइल की दूकान में रखा सामान जल गया। न्यू इंडिया बैंक का एटीएम भी खराब हो गया। कई कबूतर जल गए।
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed