फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Death of carpet businessman, 14 reports came positive

कालीन व्यवसायी की मौत, 14 की रिपोर्ट आई पाजिटिव

Sun, 19 Jul 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Death of carpet businessman, 14 reports came positive
मिर्जापुर। जिले में लगातार 21 वें दिन 14 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक एएनएम भी है। नगर के शनिवार को एक कालीन व्यवसायी की मौत के बाद रविवार को रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 14 पाजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 303 हो गई है। सात लोगों के स्वस्थ होने पर उनको छुट्टी दे दी गई। इसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 198 हो गई है। एक्टिव केस 91 हैं। कोरोना से अब तक आठ लोगों की से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती चली जा रही है। जिले में आंकड़ा 300 को पार कर गया। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि रविवार को 479 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 14 की पाजिटिव और 465 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसमें गनेशगंज के तीन पुरुष है। इसमें एक की मौत होने के बाद रिपोर्ट पाजिटिव आई है। एक रतनगंज निवासी महिला, कछवां क्षेत्र से तीन पुरुष, सीखड़ महरछ से एक महिला, देहात कोतवाली के अमोई से एक पुरुष, भरुहना से एक पुरुष, ट्रांजिस्ट हास्टल से एक पुरुष, देवर्षि नगर से एक महिला, बिहार के भभुआ निवासी एक युवक, पंसारी टोला निवासी एक युवक है। सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दी गई। इसमें पुरानी दशमी निवासी पुरुष, अननंतराम पट्टी निवासी पुरुष, छानबे के बबुरा निवासी एक पुरुष, जिला चिकित्सालय से एक पुरुष है। रविवार को हाट स्पाट और मंडलीय अस्पताल में आने वाले 278 संदिग्धों काका सैंपल लिया गया। जिले से अब तक 11 हजार 307 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 10 हजार 14 की रिपोर्ट आ चुकी है। 1291 रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक आठ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

एएनएम की रिपोर्ट आई पाजिटिव
सीखड़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीखड़ मगरहा में तैनात एएनएम की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पांच दिन पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीखड़ कर्मचारियों का जांच किया गया था। जिसमें रविवार को एएनएम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. नीलेश कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल को बंद कर सैनिटाइज ककराया गया है। एएनएम के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed