फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Deadly attack on shopkeeper, shop counter broken

दुकानदार पर जानलेवा हमला, दुकान का काउंटर टूटा

Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on shopkeeper, shop counter broken
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर चौराहे पर पटेहरा चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर पाल स्वीट्स हाउस में सो रहे दुकान मालिक पर सोमवार की रात एक बजे अज्ञात हमलावरों ने हमला कर काउंटर तोड़ दिया। दुकानदार ने अपने पड़ोसी जो पुलिस मित्र है पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दुकानदार रामसजीवन पाल ने बताया कि सोमवार की देर रात एक बजे कुछ अज्ञात लोगों ने ईंट पत्थर से हमला किया। संयोग था कि वह और उसका भांजा हमले में बच गए। हमलावरों ने दुकान में रखा काउंटर तोड़ दिया। जब तक अगल-बगल के लोग जागते, हमलावर भाग गए। उन्होंने अपने पड़ोसी जो पुलिस मित्र पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पटेहरा चौकी पर तहरीर दी है। दुकानदार ने बताया कि दो दिन पूर्व नशे में धुत पुलिस मित्र ने दुकान पर आकर अमित मौर्या की पिटाई की थी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में पटेहरा चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि हमले और तोड़फोड़ की कोई सूचना नहीं है, दो दिन पूर्व पुलिस मित्र ने दुकानदार से मारपीट की थी। इसमें दोनों पक्ष ने समझौता भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed