फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead cattle buried on the hills mirzapur

जेसीबी से खोदकर पहाड़ी पर दफना दिए गए आधा दर्जन गोवंश

Tue, 18 Feb 2020 12:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dead cattle buried on the hills mirzapur

मिर्जापुर जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के धोबहा देवघटा के पशु बाड़े में पशुओं के मरने के वायरल हुए वीडियो पर प्रशासन चाहे जो कहे, पर इसके सबूत भी मौजूद हैं। यहां से आधा किलोमीटर दूर पहाड़ी पर जेसीबी से खोदाई कर कई गोवंश को गाड़ा गया है। कुछ को खुले में फेंक दिया गया है। मिट्टी की हालत देख दो तीन दिन पहले ही शवों को गाड़े जाने का आभास हो रहा है। ग्रामीणों में भी पशुओं के मरने को लेकर रोष है। रविवार को वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए जब मौके पर अमर उजाला की टीम पहुंची तो ग्रामीणों और पास ही स्थित शिक्षण संस्थान कर्मियों ने बताया कि शनिवार को छह से ज्यादा पशु मर गए। वहीं कुछ पहले के मरे पशुओं की सड़ांध से इलाके से गुजरना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि मरे हुए मवेशियों को यहां से आधा किलोमीटर दूर पहाड़ी पर ट्रैक्टर से ले जाकर गाड़ दिया गया है। पहाड़ी पर जाकर देखने से पता चला कि एक जगह जेसीबी से खुदाई कर गोवंश को गाड़ा गया था। मिट्टी में से कुछ गोवंश के अंग साफ नजर आ रहे थे। वहीं आसपास कुछ गोवंश का मृत शरीर भी पड़ा मिला। इससे साफ है कि दो तीन दिन के अंदर ही गोवंश की मौत हुई है।

विज्ञापन

वीडियो बनाने वाले एक पार्टी के नेता ने भी दावा किया है कि उसने शनिवार को यह वीडियो बनाया था। गोवंश की निर्मम मौत और फिर मामले की लीपापोती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए प्रशासन इसे दबाने में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला 
रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक पशु बाड़े में कैद गोवंश तड़पते नजर आ रहे हैं। जिनको जीवित ही कौवे व कुत्ते नोच रहे हैं। बाड़े में पशुओं के कंकाल भी साफ दिखाई दे रहे हैं। इसके वायरल होते ही प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। इसको जिला प्रशासन ने फर्जी करार दे दिया। मौके पर अधिकारियों की टीम भेजी गई पर वहां कुछ नहीं मिला। वीडियो के एक से दो दिन पुराने होने और मृत पशुओं को रातों रात हटाने की चर्चाएं भी क्षेत्र में आम रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed