फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of missing youth found in pond after two days

दो दिन बाद तालाब में मिला लापता युवक का शव

Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in pond after two days
दो दिन बाद तालाब में मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन

तालाब में मछली मारने गया युवक गुरुवार की रात हो गया था लापता
परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़रिया कला गांव के सियराबासी गांव के तालाब में गुरुवार शाम को मछली मारने गए लापता युवक का शनिवार की दोपहर खोजीबन केे बाद शव बरामद हुआ। शव बाहर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव ले जाने से मना करने लगे। अधिकारियों के समझाने पर लोग माने। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी 35 वर्षीय महेंद्र पुत्र हीरामणि अपने साथी 37 वर्षीय कल्लू के साथ गुरुवार शाम को सियराबासी तालाब में मछली मारने के लिए जाल डालकर वापस चला आया। देर रात 12 बजे वापस दोनों जाल निकलने गए। साथी कल्लू द्वारा बताया गया कि महेंद्र जाल निकालने के लिए पानी में गया। तब तक उधर से नाव पर सवार ठेकेदार के लोग पहुंचे और टार्च जलाया। टार्च जलते ही वह वहां से भाग गया, महेंद्र के साथ क्या हुआ उसे नहीं मालूम। भोर में फिर वह वापस तालाब पर गया और महेंद्र का कपड़ा लेकर वापस आया। गांव वालों को बताया कि महेंद्र मछली मारने गया था पानी में से ही लापता हो गया। शुक्रवार की सुबह से उसकी खोजबीन होती रही, पर उसका पता नहीं चला। परिजनों ने मछली पालन करने वाले ठेकेदार पर हत्या की आशंका जताई। ठेकेदार के लापता होने पर परिजनों का शक गहरा गया। लापता युवक की तलाश में शनिवार की सुबह से ही पुलिस और राजस्व के अकिधारी मौके पर पहुंच कर मामले गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरु कराया। एक नाव पर विंध्याचल से पहुंचे मल्लाह और दूसरी नाव पर 36 बटालियन पीएसी में प्लाटून कमांडर कैलास नाथ के साथ सात सदस्यीय टीम ने खोजबीन शुरु किया। दोपहर दो बजे तालाब में ही सदाबहार के पेड़ों में नीचे फंसा शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। वहां मौजूद हजारों की संख्या में भीड़ उग्र होकर शव ले जाने से मना करने लगी। मौके पर मौजूद एसडीएम के समझाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

न्याय न मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी
पटेहरा। मृतक की मां कमला देवी बार-बार यही कहती रही कि ठेकेदार को बुलाओ नहीं तो जिस तालाब में बेटे की मौत हुई उसी तालाब में कूदकर जान दे दूंगी। गुरुवार की रात लापता धर्मेन्द्र की मां का रो- व्रो कर बुरा हाल है। मां का कहना कि उसके पुत्र के हत्यारों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह जान दे देगी। पत्नी जुगनी का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। पत्नी जुगनी अपने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी को संभालने में असमर्थ रही। पति का नाम लेकर बार-बार यही कहती रही कि वह बच्चों को कैसे पालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने लगाई न्याय की गुहार
पटेहरा। पिता हिरामणी ने मौके पर मौजूद मड़िहान एसडीएम और निरीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुट कहा कि मछली ठेकेदार ही असली गुनहगार है। उनको सजा जरुर मिलनी चाहिए। इस पर एसडीएम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम परिजनों को समझाने हुए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। बताया कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, आम आदमी बीमा, आवासीय पट्टा, कृषि जमीनी पट्टा दिलाया जाएगा। मृतक के नाम से जमीन न होने से किसान बीमा का लाभ नहीं मिल सकता है। परिजन आश्वासन को लिखकर देने की बात कहते रहे।
उर्जाराज्यमंत्री ने दिया आश्वासन
पटेहरा। मृतक के पिता हीरामणि ने ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल को फोन कर न्याय की गुहार लगाई और हत्यारे ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग किया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि आप के साथ न्याय होगा। मामले में प्रशासन से बात भी की। जो भी दोषी होगा उसे कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
छावनी में तब्दील रहा पूरा क्षेत्र
मिर्जापुर। युवक की खोजबीन के लिए तालाब के पास पूरा गांव पहुंच गया था। शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश था। लोगों की भीड़ और आक्रोश को देखते हुए पुरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। मौके पर एसडीएम के अलावा एएसपी सिटी संजय कुमार, एएसपी नक्सल, चार सीओ, छह थाना प्रभारी, डेढ़ सेक्शन पीएसी, चार क्यूआरटी टीम मौके पर मौजूद रही।
पुत्र के मौत पर मां की हालत बिगड़ी
पटेहरा। बेटे के मौत की खबर सुनते ही मां की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गयी। घंटो पानी का छींटा मारने के बाद भी जब होश नहीं आया तो परिजन उसे उपचार कके लिए दीपनगर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उनको भर्ती कर उपचार चल रहा है।

तालाब काटने की दी चेतावनी पर पुलिस से नोकझोंक
पटेहरा। शनिवार की सुबह से युवक की तालाब में खोजबीन की जा रही थी। युवक का पता न चलने पर ग्रामीणों ने तालाब को काटकर पानी निकालने की चेतावनी दिया। इस बात पर पुलिस और ग्रामीणों में नोक-झोंक भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed