फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree in the forest

जंगल में पेड़ पर लटकते मिला युवक शव

Sat, 23 Jul 2022 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree in the forest
अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के सीताकुंड पहाड़ी के ऊपर घने जंगल में शुक्रवार की सुबह अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ की डाल पर लगे फंदे से लटकते हुए शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका जताई है। शव तीन-चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। चरवाहों की सूचना पर विंध्याचल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। एएसपी सिटी ने डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब सीताकुंड पहाड़ी के ऊपर घने जंगल में चिलबिल के पेड़ से लटका एक 26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। चरवाहों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अष्टभुजा चौकी प्रभारी और कोतवाल विनीत राय मौके पर पहुंचे। पुुलिस शव को फंदे से उतारकर शिनाख्त में जुट गई। युवक का शव जंगल में पत्थर की बाउंड्री पर ऐसे पड़ा था, जैसे युवक उस पर बैठा हो। पत्थर की बाउंड्री के पास चिलबिल का पेड़ था। बाउंड्री के ऊपर पेड़ की डाल से गमछे से युवक के गले में फंदा लगा था। युवक जींस पैंट और पैर में चप्पल पहने था। ऊपर बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। संदिग्ध रूप में युवक का शव पड़ा होने से लग रहा था कि युवक की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। सूचना पर एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा और सीओ सटी प्रभात राय मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने डाग स्क्वॉड और फोरेंसिंक टीम के साथ छानबीन की, परंतु आस-पास कुछ बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, परंतु युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। तीन दिन तक शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि पहाड़ी पर पेड़ से लटके युवक का शव मिला है। उसकी मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। युवक सिर्फ जींस पहने है। उसके पैंट की जेब से छोटा चाकू मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed