{"_id":"60ebf9c1e23a1c28e448265e","slug":"dead-body-found-of-drowned-youths-in-chuna-dari-waterfall-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: चूना दरी जलप्रपात में डूबे दोनों युवकों का शव बरामद, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: चूना दरी जलप्रपात में डूबे दोनों युवकों का शव बरामद, मचा हड़कंप
Mon, 12 Jul 2021 01:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:43 PM IST
सार
वाराणसी निवासी चार बाइक से विंध्याचल धाम गए थे। वहां दर्शन-पूजन करने के बाद दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंच गए थे। वहां नहाने के दौरान दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के चूना दरी जलप्रपात में रविवार को स्नान करते समय डूबे दोनों युवकों का शव सोमवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया। शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
वाराणसी से मिर्जापुर जिले के विंध्याचल धाम में दर्शन करने के बाद दो बाइक पर सवार होकर कुल चार युवक पर्यटन स्थल लखनिया दरी जलप्रपात पर स्थित चूना दरी पिकनिक मनाने पहुंचे। उसी दौरान झरने मे नहाते समय फिसलकर तेलियाबाग थाना कैंट निवासी अभिषेक विश्वकर्मा(21) पुत्र रमेश विश्वकर्मा गहरे पानी में चला गया। जहां वह डूबने लगा।
विज्ञापन
डूबा युवक मेडिकल स्टोर पर कार्य करता है। हादसे के समय मौके पर मौजूद सोनू चौरसिया(25), विकास उपाध्याय(25) निवासी सेनपुरा चेतगंज वाराणसी के अलावा अजय कुमार भारती (26) निवासी बादशाह बाग कॉलोनी थाना सिगरा वाराणसी यह नजारा देख हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन
Trending Videos
बचाने का प्रयास किया पर असफल रहे। चूना दरी में ही स्नान करते हुए वाराणसी के रामकरोटा चेतगंज निवासी निखिल यादव(22) विजय यादव भी दोस्तों के साथ पिकनिक मनाते समय स्नान करते समय गहरे जल में जाने से डूब गया। सोमवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।